अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा
28-Apr-2022 08:48 AM
BETTIAH : मौसम इन दिनों शादियों का है। बिहार में हर दिन हजारों शादियां हो रही हैं लेकिन पश्चिम चंपारण जिले से जो खबर सामने आई है उसे जानकर शादी करने जा रहे दूल्हे भी सतर्क हो जाएंगे। जी हां, बेतिया में शादी के लिए जा रहे एक दूल्हे की गाड़ी में आग लग गई। अचानक से दूल्हे की गाड़ी में आग लगी तो दूल्हा और उसके साथ ही गाड़ी से निकल पड़े और देखते ही देखते मिनटों में सजी-धजी गाड़ी जलकर खाक हो गई।
घटना बेतिया के जगदीशपुर ओपी थाना इलाके की है। यहां बीती रात तकरीबन 10 बजे एक दूल्हा अपने साथियों के साथ गाड़ी पर सवार होकर शादी के लिए जा रहा था लेकिन अचानक से दूल्हे की गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी के ड्राइवर ने होशियारी दिखाई और दूल्हा और गाड़ी में बैठे अन्य लोगों को तुरंत बाहर निकाल दिया। इसके बाद गाड़ी में आग तेजी के साथ भड़क गई। देखते ही देखते अच्छी खासी गाड़ी जलकर खाक हो गई।
जानकारी के मुताबिक बारात पूर्वी चंपारण के सठहा से बेतिया के बैठनिया जा रही थी। जगदीशपुर ओपी थाना इलाके में अहवर शेख तिवारी जी के बाजार के पास गाड़ी जैसे ही पहुंची उसमें आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसी तरह गाड़ी में लगी आग को बुझाया गया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।