ब्रेकिंग न्यूज़

GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी

Home / bihar / बेलागंज में इकरा हसन की चुनावी सभा: राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के लिए...

बेलागंज में इकरा हसन की चुनावी सभा: राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के लिए मांगा वोट, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद

गया के बेलागंज में समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के समर्थन में चुनावी सभा की। तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। इकरा ने कहा—बिहार में बदलाव जरूरी है, जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है।

08-Nov-2025 09:00 PM

By First Bihar

GAYAJI: गया जी के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के पक्ष में चुनाव-प्रचार किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने बेलागंज की जनता से विकास और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए राजद प्रत्याशी विश्वनाथ को भारी मतों से विजयी बनाने की बात कही। कहा कि बिहार में बदलाव बेहद जरूरी है, जो बिना आपके संभव नहीं है। 


सभा को संबोधित करते हुए इकरा हसन ने कहा कि बिहार में बदलाव की हवा चल रही है और जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि डॉ. विश्वनाथ एक शिक्षित और ईमानदार उम्मीदवार हैं, जो जनता के मुद्दों को सदन तक ले जाने की क्षमता रखते हैं।


इस मौके पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बेलागंज की जनता हमेशा न्याय और विकास के पक्ष में खड़ी रही है और इस बार भी डॉ. विश्वनाथ को भारी समर्थन देगी।


कार्यक्रम में जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद अफजाल अंसारी सहित महागठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। सभा स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे, जिन्होंने "राजद ज़िंदाबाद" और "महागठबंधन विजय होगा" के नारे लगाए।


स्थानीय लोगों का कहना था कि तेजस्वी यादव और इकरा हसन की संयुक्त उपस्थिति ने चुनावी माहौल को और अधिक उत्साहित कर दिया है। अब देखना यह है कि बेलागंज की जनता इस जोश को मतदान में कैसे तब्दील करती है।news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image