ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / begusarai-news / Maha Kumbh 2025: महाकुंभ जाने के लिए बिहार के इस स्टेशन पर भारी...

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ जाने के लिए बिहार के इस स्टेशन पर भारी बवाल, नाराज लोगों ने ट्रेन में की जमकर तोड़फोड़; वीडियो वायरल

Maha Kumbh 2025: बिहार से प्रयागराज जाने वाली सभी ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। महाकुंभ मेला खत्म होने को है लेकिन ट्रेनों श्रद्धालुओं की भीड़ जस की तस बनी हुई है।

15-Feb-2025 11:58 AM

By HARERAM DAS

Maha Kumbh 2025: बेगूसराय के बखरी सलौना स्टेशन पर रेल यात्रियों ने उस वक्त जोरदार हंगामा किया, जब ट्रेन का दरवाजा नहीं खुला। सभी यात्री प्रयागराज जाने के लिए सलौना रेलवे स्टेशन पर खड़े थे। बोगियों के दरवाजे बंद थे। लाख कोशिश करने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो नाराज रेल यात्रियों ने ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


बताया जा रहा है कि सभी यात्री सलौना स्टेशन पर महाकुंभ के लिए खड़े थे। ट्रेन में भीड़ के कारण ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने गेट बंद कर लिया था। जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने देर रात जमकर हंगामा मचाया है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। घटना 14603 अप जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन की है। 


बताया जा रहा है कि जैसे ही जनसाधारण एक्सप्रेस शुक्रवार की शाम तकरीबन 7:30 बजे सलौना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक पर पहुंची। स्टेशन पर इस ट्रेन में चढ़ने के पैसेंजर पहले से खड़े थे। ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो अंदर भी यात्रियों की काफी भीड़ थी और उन लोगों ने गेट बंद कर रखा था। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने जब गेट खोलने का प्रयास किया तो गेट नहीं खुला। 


इसके बाद अंदर बैठे यात्रियों से गेट खोल देने की गुहार लगाई लेकिन किसी ने नहीं सुना। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने ईंट लेकर गेट का शीशा तोड़ दिया और टूटे शीशे से कुछ लोग अंदर गए जबकि एक बोगी के गेट पर लोग बाहर लटक गए, ताकि हसनपुर में ट्रेन रुकने पर किसी तरह अंदर जा सकें।


ट्रेन जब खुल गई तो लोग काफी आक्रोशित हो गए और स्टेशन पर भी तोड़फोड़ की। जानकारी के अनुसार एक सौ से अधिक यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल कराया है। तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेल पुलिस का कहना है कि इस वीडियो के आधार पर चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।