बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
14-Jun-2025 11:31 AM
By First Bihar
Road Accident: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें अनियंत्रित स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार तीन युवकों की जान चली गई। यह घटना बेगूसराय के रोसड़ा-सिंघिया जानेवाली मुख्य पथ पर रहुआ गांव के समीप की है। बाइक सवार युवक एक दोस्त की बारात में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे इस दौरान यह हृदयविदारक घटना घटी है।
मृतकों की पहचान फफौत पंचायत वार्ड- 6 के रहने वाले किशोरी राय के 27 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार, महेश्वर दास के 15 वर्षीय पुत्र सुजीत उर्फ दिलखुश और वार्ड - के रहने वाले बुधन महतो के 24 वर्षीय पुत्र शेर बहादुर उर्फ पतलू के रूप में हुई है। ये सभी युवक एक दोस्त की बारात में शामिल होकर वापस अपने घर बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव लौट रहे थे। यह दुर्घटना शुक्रवार की है।
हादसे के बाद स्कॉर्पियो पर सवार लोग गाड़ी छोड़कर ड्राइवर सहित फरार हो गए। घटना के सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरु कर दिया है। वहीं पुलिस तीनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि अनुज कुमार और शेर बहादुर की शादी का रिश्ता पक्का हो चुका था और कुछ दिन बाद ही दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।
पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के परिवार में कोहराम मच मचा हुआ है और सबका रो-रोकर बुरा हाल है।