बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
16-Jun-2025 07:47 PM
By HARERAM DAS
Bihar News: बिहार के बेगूसराय में नहाने करने के दौरान डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई है। दोनों लड़कियां दादा के लिए खाना लेकर गई थीं और लौटते वक्त यह हादसा हो गया।घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा पंचायत स्थित लगरी चौर की है।
मृतक लड़कियों की पहचान जीवस पासवान की 15 वर्षीय बेटी ममता कुमारी और नेवल पसवान की 13 साल की बेटी आंचल कुमारी के रूप में हुई है। दोनों सकरवासा पंचायत के वार्ड नंबर 3 की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियां दादाजी को खाना देकर घर लौट रही थीं और रास्ते में स्नान करने लगीं। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में डूब गईं।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ नगरी चौर जमा हो गई और शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। दोनों किशोरियों की मौत की घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।