ब्रेकिंग न्यूज़

पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड

Home / bihar / begusarai-news / बेगूसराय में नदी में डूबने से 4 की मौत, खगड़िया में एक बच्ची...

बेगूसराय में नदी में डूबने से 4 की मौत, खगड़िया में एक बच्ची की गई जान

मिली जानकारी के मुताबिक चार लोग बूढ़ी गंडक नदी के सहनी घाट पर स्नान करने गए थे, जहां एक नाबालिग गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के चक्कर में अन्य लोग भी डूब गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

18-Jun-2025 06:36 PM

By First Bihar

BEGUSARAI/KHAGARIA: बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में 8 लोग डूब गये। नदी में डूबने से दो सगे भाई सहित 4 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 4 को लोगों ने किसी तरह बचा लिया। 8 लोग नदी में स्नान करने आए थे। वही खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र के  बंदेहरा में पानी से भरे गड्ढे में तीन बच्चे डूब गये जिसमें एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यहां भी बच्चे नहाने के लिए गये हुए थे।  


बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में 8 लोग नहाने के लिए गये हुए थे। नहाने के क्रम में 4 लोग नदी में समा गये और उनकी मौत हो गई। हालांकि 4 अन्य लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना खोदवंदपुर थाना क्षेत्र के सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव की है। मृतकों की पहचान कल्लर दास के 12 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार, राम शोभित दास के 14 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार, चांदसी दास के 19 वर्षीय पुत्र अविनाश और 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक के रूप में हुई है। अभिषेक कुमार और अविनाश कुमार दोनों जुड़वा भाई बताए जा रहे हैं।


स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी लोग नदी में स्नान कर रहे थे, तभी 8 लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। लोगों ने कूदकर 4 लोगों को बचा लिया, लेकिन 4 अन्य लोगों को नहीं बचा पाए, जिनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।  चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक चार लोग बूढ़ी गंडक नदी के सहनी घाट पर स्नान करने गए थे, जहां एक नाबालिग गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के चक्कर में अन्य लोग भी डूब गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। गोताखोरों ने चारों का शव नदी से निकाला।


घटना की के बारे में बताया जाता है कि एक नाबालिग गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने के चक्कर में तीन अन्य लोग भी डूब गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन भी नदी किनारे पहुंचे और गोताखोरों ने चारों का शव नदी से निकाला। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।