सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
03-Jan-2026 09:17 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के मंझौल गांव में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। यहां के रहने वाले मुकेश सिंह को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) बनाया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही परिजनों में भी जश्न का माहौल है। ग्रामीण इसे बिहार की प्रतिभा और मेहनत की बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं।
बता दें कि मुकेश सिंह मंझौल गांव के बृजनारायण टोला निवासी उपेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र हैं। उनके पिता एक इंजीनियर थे और बोकारो स्टील प्लांट में एजीएम के पद पर कार्यरत रहे। मुकेश सिंह बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बोकारो के सेंट जेवियर्स स्कूल से हुई है।
दसवीं के बाद उन्होंने दिल्ली के आर.के. पुरम से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद बोकारो स्टील प्लांट में अपनी पहली नौकरी ज्वाइन की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रवेश किया।
जिसके बाद उन्हें जम्मू-कश्मीर कैडर आवंटित हुआ। उनकी पहली पोस्टिंग पूंछ जिले के मेंढर में एएसपी के रूप में हुई। इसके बाद उन्होंने रियासी, पुलवामा और जम्मू जैसे संवेदनशील जिलों में एसपी के रूप में सेवाएं दीं। इसके अलावा वे एनएचआरसी और एनआईए में भी प्रतिनियुक्त रहे।
प्रोन्नति के बाद मुकेश सिंह डीआईजी बने और जम्मू-श्रीनगर सेक्टर में डीआईजी और एडीजीपी के पद पर कार्य किया। उन्होंने आईटीबीपी में भी आईजी और एडीजीपी के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं। वर्तमान में वे दिल्ली स्थित आईटीबीपी मुख्यालय में एडीजीपी के पद पर कार्यरत थे।
अब उन्हें प्रोन्नत कर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का डीजीपी नियुक्त किया गया है। गांव के बेटे की इस बड़ी उपलब्धि से मंझौल के लोग काफी खुश हैं। ग्रामीणों ने इसे गौरव का क्षण बताते हुए मुकेश सिंह और उनके परिवार को बधाई दी।