ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / bihar / बेगूसराय: घर से सारा गहना ले भागी लुटेरी दुल्हन, सदमें में युवक ने...

बेगूसराय: घर से सारा गहना ले भागी लुटेरी दुल्हन, सदमें में युवक ने उठा लिया बड़ा कदम

बेगूसराय के एक लड़के को काम करने के दौरान गुजरात में एक लड़की से प्यार हो गया। लड़की को लेकर वह अपने गांव पहुंच गया और शादी रचा ली। जिसके बाद दुल्हन अच्छे से ससुराल में रह रही थी, किसी को उसके व्यवहार पर शक नहीं हुआ। फिर एक दिन घर का सारा गहना लेकर..

08-Jan-2026 10:22 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहाँ कथित रूप से लुटेरी दुल्हन की धोखाधड़ी से आहत एक युवक ने बड़ा कदम उठा लिया। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नरहरीपुर गांव, वार्ड संख्या-7 की है।


मृतक की पहचान नरहरीपुर गांव निवासी फुचो सिंह के लगभग 21 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि शैलेश कुमार गुजरात में रहकर काम करता था, जहाँ उसकी मुलाकात एक युवती से हुई और दोनों के बीच प्रेम-संबंध हो गया। इसके बाद करीब तीन महीने पूर्व शैलेश ने गुजरात में ही युवती से शादी रचा ली।


शादी के बाद शैलेश अपनी पत्नी को लेकर बिहार के बेगूसराय जिले स्थित अपने गांव नरहरीपुर आ गया। परिवार वालों ने प्रेम विवाह को स्वीकार करते हुए युवती को अपनी बहू के रूप में घर में रखा। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य चलता रहा और युवती ने भी परिवार का भरोसा जीत लिया।


परिजनों के अनुसार, मंगलवार को उस वक्त युवती घर से फरार हो गई जब शैलेश काम पर गया हुआ था। इस दौरान वह घर में रखे लगभग आठ भर सोने के जेवरात भी साथ ले गई। काम से लौटने पर जब शैलेश ने पत्नी और जेवरात दोनों को गायब पाया तो वह गहरे सदमे में चला गया।


बताया जाता है कि शैलेश ने अपनी मेहनत की कमाई से तिनका-तिनका जोड़कर अपनी पत्नी के लिए जेवरात खरीदे थे। इस घटना के बाद वह खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगा और मानसिक रूप से टूट गया। बुधवार को शैलेश ने अपने खेत में स्थित एक आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


शाम के समय जब परिजन उसकी तलाश में खेत की ओर गए तो उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इसके बाद भगवानपुर थाना को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार युवती की तलाश की जा रही है। वहीं यह भी बताया गया है कि युवती मूल रूप से भागलपुर जिले के सुल्तानगंज की रहने वाली है। फिलहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि इन दिनों बिहार में लुटेरी दुल्हन से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन इस घटना में युवक द्वारा आत्महत्या किया जाना बेहद चिंताजनक है। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


news image