Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
25-Sep-2025 10:10 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में शौच के लिए गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान स्थानीय लोगों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना से पीड़िता और उसके परिजन काफी आहत थे। उन्होंने गांव में पंचायत बुलाकर इस मामले को उठाया। पंचायत में जब आरोपी के पिता मोहम्मद रूहुल अमीन से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि उनका बेटा घर से फरार है और उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। पंचायत में कोई ठोस समाधान नहीं निकलने पर परिजनों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। छापेमारी के दौरान आरोपी मोहम्मद मुकर्रम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान चिलमिल गांव वार्ड संख्या 6 निवासी मोहम्मद रूहुल अमीन के 45 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुकर्रम के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि “घटना की जानकारी मिली है। यह मामला पीड़िता के द्वारा बताया गया कि बुधवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की है। आज शाम परिजनों ने थाना को सूचना दी। आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। जानकारी के अनुसार, वह फोर-व्हीलर का मैकेनिक है और शहर के हरहर महादेव चौक पर दुकान में काम करता है। आरोपी सात बच्चे का पिता है।
मेडिकल के दौरान फरार होने की कोशिश
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इसी दौरान चौकीदार की लापरवाही से आरोपी ने हथकड़ी छुड़ाकर भागने की कोशिश की। वह अस्पताल के गेट तक पहुंच गया, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपी को दोबारा काबू में कर मेडिकल प्रक्रिया पूरी कराई।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी को मेडिकल के लिए एक सब-इंस्पेक्टर अर्चना सिंह, एक बीएमपी सिपाही और एक चौकीदार अशोक पासवान की मौजूदगी में लाया गया था। इस शर्मनाक वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग गुस्से में हैं और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की त्वरित जांच कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।