ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / bihar / पटना में बने बैग जाएंगे विदेश, नई कंपनी का उद्घाटन, सैकड़ों लोगों को...

पटना में बने बैग जाएंगे विदेश, नई कंपनी का उद्घाटन, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार

बिहार में औद्योगिक विकास को गति मिल रही है। फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में हाईस्पिरिट लेदर बैग कंपनी का उद्घाटन हुआ। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने इसे आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में बड़ा कदम बताया।

20-Feb-2025 09:50 AM

By First Bihar

बिहार में औद्योगिक विकास की गति तेज हो रही है। राज्य के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को हाईस्पिरिट लेदर बैग कंपनी का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इस फैक्ट्री से बिहार में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और यह आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में एक बड़ा कदम है।


फतुहा में बनी इस नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में उच्च गुणवत्ता वाले लेदर बैग का निर्माण किया जाएगा, जिसे भारत के बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों के साथ-साथ विदेशों में भी निर्यात किया जाएगा। फैक्ट्री का निरीक्षण करते हुए उद्योग मंत्री ने तैयार किए जा रहे बैग की गुणवत्ता को परखा और कर्मचारियों से बातचीत की।


इस नई यूनिट के शुरू होने से शुरुआती चरण में 120 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा कंपनी में कुल 80 नई मशीनें लगाई गई हैं, जिससे उत्पादन क्षमता में इजाफा होगा। इसके साथ ही अब फतुहा में हाईस्पिरिट कंपनी की विभिन्न इकाइयों में कुल 320 मशीनें काम करेंगी, जिससे भविष्य में और अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।


उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने उद्घाटन समारोह में कहा कि राज्य सरकार अगले 51 दिनों में 15 नई औद्योगिक इकाइयां शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पटना इन्वेस्टर मीट के दौरान हाईस्पिरिट कंपनी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया था और महज दो महीने के भीतर यह परियोजना मूर्त रूप ले चुकी है।


इस अवसर पर उद्योग विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी ने कहा कि बिहार को प्रमुख औद्योगिक हब बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। वहीं, उद्योग निदेशक निखिल धनराज निप्पणीकर ने मुजफ्फरपुर औद्योगिक क्षेत्र में हाईस्पिरिट कंपनी की आगामी परियोजनाओं पर चर्चा की।


इस नई फैक्ट्री के उद्घाटन से यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार अब सिर्फ कृषि प्रधान राज्य नहीं रह गया है, बल्कि औद्योगिक हब बनने की ओर अग्रसर है। सरकार और निजी कम्पनियों के संयुक्त प्रयास से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।