बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
08-Oct-2022 09:55 AM
BAGHA : बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां आदमखोर बाघ ने आज फिर दो लोगों को अपना शिकार बना लिया है। घटना गोवर्द्धना थाना के बलुआ गांव में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की है। आदमखोर बाघ ने मां और बेटे की जान ले ली। मृतकों की पहचान बलुआ गांव के स्व. बहादुर यादव की पत्नी सिमरिकी देवी और उसके सात साल के बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है।
इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। वे गन्ने के खेत में बाघ की तलाश कर रहे हैं। आपको बता दें बाघ ने अब तक 9 लोगों को मार डाला है। 48 घंटे में बाघ ने 4 लोगों को अपना शिकार बना लिया है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मां और बेटे बाजार से सब्जी लेने गए थे। इसी दौरान बाघ ने दोनों को मार डाला। हमले के बाद बाघ शव को गन्ने के खेत में घसीटते हुए ले गया। बाद में ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद शव को वहां पर छोड़ा।