ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / bihar / Baba Bageshwar in Bihar: धर्म से बड़ी कोई जात नहीं... बिहार में बाबा...

Baba Bageshwar in Bihar: धर्म से बड़ी कोई जात नहीं... बिहार में बाबा बागेश्वर का भावुक संदेश, अगला जन्म यहीं मिले तो अच्छा !

Baba Bageshwar in Bihar: मुजफ्फरपुर में बाबा बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि वे अगला जन्म बिहार में लेना चाहते हैं। उन्होंने जाति जनगणना पर भी बेबाक राय रखी और कहा कि धर्म से बड़ी कोई जात नहीं होती।

21-May-2025 02:03 PM

By First Bihar

Baba Bageshwar in Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के राधानगर पताही चौसीमा मधुबनी में आयोजित विष्णु महायज्ञ में पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बिहार की धरती को नमन करते हुए कहा, "धन्य हैं मुजफ्फरपुरवासी, तुम्हारे धैर्य को प्रणाम। बाला जी की कृपा आप सभी पर अवश्य होगी।"


बाबा ने कहा, "बागेश्वर धाम के बाद अगर अगला जन्म लेना हो, तो मैं बिहार की धरती पर लेना चाहूंगा। मैं बाला जी से विनती करता हूं कि आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों। अगले वर्ष तीन दिन की कथा और दरबार के साथ फिर आऊंगा।" उन्होंने यह भी कहा कि वे निर्धारित समय शाम 6 बजे की बजाय रात 10 बजे पहुंचे, इसलिए वह इसे "कर्ज" मानते हैं और जल्द लौटकर इसे "चुकाने" की बात कही। 


बाबा ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में "का हाल बा वहां के लोगों से पूछा | उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर अद्भुत भूमि है, यहां भोलेनाथ का वास है। मेरी कामना है कि भारत हिंदू राष्ट्र बने। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए बाबा ने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा, हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर बदला लिया। उन्होंने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि वहां की मिसाइलें चीन के मोबाइल चार्जर से भी गई-गुज़री हैं।


बाबा बागेश्वर ने कार्यक्रम में दरबार सजाया और 12 लोगों को बुलाकर उनकी अर्जी सुनी। उन्होंने कहा, "दरबार तो बस एक बहाना है, असली मकसद है आपको बाला जी और हनुमान जी से जोड़ना।" कार्यक्रम में बिहार सहित नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं | 


जाति जनगणना पर कहा कि यह अच्छी पहल है, अमीर और गरीब की  गिनती होनी चाहिए। जब तक  समाज का समग्र विकास नहीं होगा, तब तक देश और बिहार का विकास अधूरा रहेगा। उन्होंने कहा कि कंधे से ऊपर छाती नहीं होती और धर्म से बड़ी कोई जात नहीं होती।