ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / bihar / बिहार में बड़े शराब माफियाओं पर एक्शन नहीं होने पर हाईकोर्ट नाराज, ईडी...

बिहार में बड़े शराब माफियाओं पर एक्शन नहीं होने पर हाईकोर्ट नाराज, ईडी के संयुक्त सचिव को किया तलब

31-Mar-2022 07:26 AM

PATNA : बिहार में शराबबंदी के बीच शराब का अवैध कारोबार करने वाले छोटे प्यादे तो पकड़े जा रहे हैं लेकिन बड़े माफियाओं के ऊपर एक्शन नहीं हो रहा है। राज्य के बड़े शराब तस्करों के ऊपर कार्रवाई नहीं होने को लेकर पटना हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। पटना हाईकोर्ट ने लगभग महीने भर पहले बड़े तस्करों के ऊपर कार्रवाई का निर्देश दिया था लेकिन इस मामले में कोई पहल नहीं होता देख हाईकोर्ट ने अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के संयुक्त सचिव को तलब किया है। सोमवार को ईडी के संयुक्त सचिव को पटना हाईकोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। 


पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप कुमार की एकलपीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि शराब सिंडिकेट के खिलाफ केस दर्ज कर ईडी आगे की कार्रवाई करे लेकिन कई माह गुजर जाने के बावजूद ईडी ने ना तो केस दर्ज किया और ना ही कोई एक्शन हुआ। कोर्ट का कहना है था कि जब उसके निर्देश पर केस दर्ज करने में देरी हो रही है तो अन्य केस के बारे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।


केंद्र सरकार की तरफ से अधिवक्ता ने कोर्ट में जानकारी दी कि केस दर्ज करने के लिए आईडी को भेजा गया है लेकिन मंजूरी नहीं मिलने के कारण मामला दर्ज नहीं हो सका है। कोर्ट ने इसे गंभीर मामला बताते हुए ईडी के संयुक्त सचिव को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया और स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। कोर्ट ने शराब माफिया के बड़े सिंडिकेट पर कानूनी कार्रवाई नहीं करने और छोटे धंधेबाजों को पकड़े जाने पर भी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि सिंडिकेट के बड़े माफियाओं के ऊपर एक्शन लिया जाए। इस मामले में पटना हाईकोर्ट पहले ही ईडी को हलफनामा दायर करने का आदेश दे चुका है।