BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
27-Apr-2021 08:11 AM
PATNA : बिहार में बेकाबू कोरोना की रफ्तार को देखते हुए आज बड़ा फैसला लिए जाने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक हाई लेवल मीटिंग करने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज दोनों डिप्टी सीएम, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और आला अधिकारियों के साथ जुड़कर एक हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में बिहार के अंदर कोरोना को देखते हुए क्या फैसला किया जाए इस पर चर्चा होगी। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को भी समीक्षा बैठक की थी। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री राजधानी पटना का जायजा लेने भी निकले थे।
बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आलाधिकारियों के सह बैठक कर हालात का जायजा लिया था. सीएम ने इस बैठक में अफसरों से कहा कि राज्य में कोरोना का संक्रमण अभी और बढ़ सकता है. ऐसे में उन्होंने कहा कि अधिकारी परिस्थिति के अनुसार हर जरुरी कदम उठायें. सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. सीएम ने कहा कि हर हाल में ऑक्सीजन की आपूर्ति करनी है, दवा के साथ-साथ ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता रखें ताकि कोरोना मरीजों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो. सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की जो जरुरत है उसको पूरा करने के लिए हर जरूरी कदम को उठाया जाये.
मुख्यमंत्री ने अफसरों को कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हर पहलु पर गंभीरता से विचार करें और परिस्थिति के अनुसार जरूरी कदम उठायें. साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्ट की संख्या को बढ़ाया जाये. जांच की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराया जाये. इसका ख्याल रखा जाये कि कोई भी बेवजह अपने घर से बाहर न निकले. सीएम मीटिंग में कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे हैं. स्पेशलिस्ट के अनुसार कोरोना का संक्रमण अभी और बढ़ सकता है. सीएम ने कहा कि कोरोना टेस्टिंग बढ़ाई जाये. अन्य राज्यों में चुनाव के लिए जो पुलिसवाले गए हैं, उनके वापस लौटने पर हर किसी की कोरोना टेस्ट कराई जाये. मुख्यमंत्री इस महामारी से लड़ने के लिए आयुष और यूनानी डॉक्टरों, रिटायर्ड डॉक्टरों का भी सहयोग लें. मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाये और साथ ही टीकाकरण में भी तेजी लाएं.