‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र
31-Jan-2026 05:56 PM
By First Bihar
AURANGABAD: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार अपराधियों ने औरंगाबाद में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां जामा मस्जिद के पास एक दवा दुकानदार मोहम्मद जुनैद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आक्रोशित लोगों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पथराव और तोड़फोड़ की। वहां लगी एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान नवाडीह मोड़ स्थित दवा दुकानदार मोहम्मद जुनैद के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के पिता ने बताया कि जुनैद का किसी से कोई विवाद नहीं था। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात करीब 10:20 बजे जनैद अपनी दुकान बंद कर एक स्टाफ के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान बगल में वो एक पान की दुकान पर गया। इस बीच बाइक पर सवार होकर दो अपराधी वहां पहुंचे और पिस्टल निकालकर उसे 4 गोली मार दी और मौके से फरार हो गये।
घायल जुनैद को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए नारायण मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी। जुनैद की हत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। घटना से गुस्साए लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की।