‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र
08-May-2021 02:05 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: अनियंत्रित कार के गड्ढे में पलटने से कार सवार ड्राइवर की हादसे में मौत हो गयी। घटना रफीगंज के बनाही मोड़ पर उस वक्त हुई जब वर-वधू की गाड़ी को लेकर ड्राइवर जा रहा था तभी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में वर-वधू और बच्ची भी घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
सड़क हादसे में कार के ड्राइवर की मौत के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को मुआवजा दिए जाने की मांग की और सड़क को जाम कर दिया। मौके पर आई पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया। जबकि घायल वर-वधू और एक बच्ची को निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉक्टर की माने तो अब तीनों खतरे से बाहर हैंं।
बताया जाता है कि शुक्रवार को इटार गांव से बारात बक्सर गांव स्थित किशोरी यादव के घर गई थी। शादी के बाद लौटने के क्रम में शनिवार को बनाही मोड़ के पास अनियंत्रित होने से कार गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में ईटार गांव के ड्राइवर धर्मेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दुल्हा-दुल्हन और कार में सवार एक बच्ची घायल हो गयी।कार का रजिस्ट्रेशन संख्या- बीआर 26 आर/1570 है जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।