lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!
24-Oct-2025 05:33 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार आज विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 21वीं सदी के विकसित बिहार का सपना साकार हो रहा है और अब इस गति को और अधिक बल देने की आवश्यकता है।मंत्री अशोक चौधरी ने यह बातें शुक्रवार को जहानाबाद ज़िले में राजग समर्थित जद(यू) प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क अभियान के दौरान कहीं।
जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत घोसी विधानसभा क्षेत्र से हुई, जहाँ श्री चौधरी ने राजग के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने घोसी बाज़ार स्थित संत शिरोमणि बाबा रविदास एवं शहीद ओमप्रकाश कुमार की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने लोगों से जद(यू) प्रत्याशी ऋतुराज कुमार के पक्ष में तीर छाप पर मतदान करने की अपील की।
काको प्रखंड के विभिन्न गांवों में भी उन्होंने जनसंपर्क के माध्यम से ग्रामीणों से मुलाकात की और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। इसके बाद मंत्री चौधरी जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहाँ उन्होंने धनगामा, एरकी और नारायणपुर में जनसंपर्क किया तथा मतदाताओं से जद(यू) प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को विजय दिलाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली थी, तब राज्य जातीय हिंसा और अराजकता की चपेट में था। उन्होंने याद दिलाया कि उस समय 118 नरसंहारों के साये में बिहार सिसक रहा था और जहानाबाद जैसे क्षेत्रों में लोग अंधेरा होते ही भय के माहौल में जीते थे। उन्होंने कहा कि आज यही ज़िला विकास, सुशासन और नए अवसरों का प्रतीक बन चुका है।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘न्याय के साथ विकास’ को शासन का मूल मंत्र बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाया है। उन्होंने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर सशक्त बनाते हुए राज्य की आधी आबादी को आत्मनिर्भरता के पथ पर अग्रसर किया है।
जनसंपर्क के दौरान अपार जनसमर्थन देख चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि जहानाबाद और घोसी के मतदाता एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास की नीतियों पर विश्वास जताते हुए राजग समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाएंगे। इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी के साथ पूर्व सांसद अरुण कुमार, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रविन्द्र राय, जद(यू) प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा, पार्टी के वरिष्ठ नेता राजू सिंह, जेडीयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज शर्मा, परिमल राज, निर्भय कुमार गुड्डू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।