Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक
30-Sep-2025 02:45 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के मेहंदिया सोन नहर में मंगलवार को स्नान करने के दौरान एक हृदयविदारक घटना हो गयी। मसूदा गांव निवासी विनोद चौधरी का करीब 12 वर्षीय पुत्र पवन कुमार अपने साथियों के साथ नहर में नहाने गया था। इसी बीच तेज बहाव में बहकर वह गहरे पानी में डूब गया और लापता हो गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल मेहंदिया थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष चंदन झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों के साथ-साथ सिंचाई विभाग के एसडीओ को भी दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे और उन्होंने एनडीआरएफ टीम को सूचना देकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया..
एनडीआरएफ की टीम लगातार नहर में खोजबीन कर रही है, किंतु नहर के तेज बहाव और गहराई के कारण अब तक बालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बचाव अभियान में कठिनाई आने के बावजूद प्रयास लगातार जारी है। इधर, बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव के लोग घटनास्थल पर मौजूद रहकर बालक की सकुशल बरामदगी की प्रार्थना कर रहे हैं।
थानाध्यक्ष चंदन झा ने बताया कि नहर में स्नान करना बेहद खतरनाक है, खासकर बच्चों और किशोरों के लिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए नहर व अन्य खतरनाक जल स्रोतों में स्नान से परहेज करें।इस हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। गांव में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त है। समाचार प्रेषण तक एनडीआरएफ टीम द्वारा बालक की तलाश जारी है और प्रशासन पूरी सतर्कता से स्थिति पर नजर बनाए हुए है।