भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....
07-Jun-2025 01:19 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के अरवल शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 12.8 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड बाईपास के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इस परियोजना पर 6 अरब रुपये से अधिक की लागत आएगी। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
पटना-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-139) और अरवल-जहानाबाद (एनएच-33) के भगत सिंह चौक पर मिलने से शहर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस बाईपास के बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और दैनिक जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
पटना-औरंगाबाद मार्ग पर भारी वाहनों, खासकर बालू परिवहन के ट्रकों की वजह से अरवल में जाम की समस्या आम हो गई है। भगत सिंह चौक के पास तीन मोहानी मोड़ होने से स्थिति और जटिल हो जाती है। पैदल यात्रियों को सड़क पार करने में मुश्किल होती है और कई बार तो एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी जाम में फंसना पड़ता है।
चैंबर्स ऑफ कॉमर्स अरवल ने भी इस समस्या के समाधान के लिए बार-बार बाईपास की मांग उठाई थी। इस ग्रीनफील्ड बाईपास के निर्माण से बड़े वाहन शहर के बाहर से गुजरेंगे, जिससे स्थानीय सड़कों पर दबाव कम होगा और नागरिकों को इससे काफी राहत मिलेगी। इस परियोजना के तहत बाईपास एनएच-139 पर प्रसादी इंग्लिश बाजार से शुरू होकर समाहरणालय के पास से गुजरते हुए पूरब मोथा गांव और पिपरा बंगला गांव के समीप फिर से एनएच-139 से जुड़ेगा।
एनएच-139 के कार्यपालक अभियंता तुलसी प्रसाद के अनुसार, बाईपास के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके बाद डीपीआर तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर जमीन अधिग्रहण और निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा। यह बाईपास अरवल जिले के लिए बेहद खास होने वाला है। यह न केवल जाम की समस्या से निजात दिलाएगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी काफी गति देगा। शहर के व्यापारियों और निवासियों को उम्मीद है कि इस परियोजना से उनकी रोजमर्रा की परेशानियां कम होंगी।