ब्रेकिंग न्यूज़

BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज

Home / bihar / बिहार में अपराधियों का तांडव: गैस एजेंसी के वेंडर को मारी गोली, 50...

बिहार में अपराधियों का तांडव: गैस एजेंसी के वेंडर को मारी गोली, 50 हजार की लूट

भोजपुर के दौलतपुर में गैस एजेंसी के वेंडर चंद्रकांत सिंह पर बदमाशों ने फायरिंग की और 50 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

19-Jan-2026 07:32 PM

By First Bihar

ARRAH: इस वक्त की बड़ी ख़बर बिहार के भोजपुर जिले से आ रही है। जहां भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव में बदमाशों ने गैस एजेंसी के एक वेंडर को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वेंडर ने बदमाशों से 50 हजार रुपये लूट लिया और मौके से फरार हो गये। 


घायल गैंस वेंडर की पहचान दौलतपुर निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह के 45 वर्षीय पुत्र चंद्रकांत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंद्रकांत सिंह बबुरा स्थित राजन इंडियन गैस एजेंसी से कैश कलेक्शन कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वे मौके पर गिर पड़े, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 


घटना की सूचना मिलते ही कोइलवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, और बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल घायल वेंडर का इलाज जारी है, जबकि घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।