ब्रेकिंग न्यूज़

GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी

Home / bihar / Agnipath Protest : बंद को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, उपद्रवियों से सख्ती से...

Agnipath Protest : बंद को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, उपद्रवियों से सख्ती से निपटने का दावा

18-Jun-2022 07:57 AM

PATNA : मोदी सरकार की तरफ से लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में जबरदस्त उपद्रव देखने को मिला है। विरोध प्रदर्शन के तीसरे दिन बिहार में जो हंगामा बरपा, उसके बाद नीतीश सरकार के ऊपर सवाल उठने लगे। आनन-फानन में सरकार ने राज्य के कई जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया और शुक्रवार की शाम आला अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में यह तय किया गया कि अब उपद्रवियों से निपटने के लिए सख्ती बरती जाएगी। आज बिहार बंद को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। 


राज्य में हो रही हिंसक घटनाओं में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। उपद्रवियों से निपटने के लिए जिला और रेल पुलिस को शुक्रवार को अतिरिक्त बल मुहैया कराने के आदेश जारी कर किए गए। अर्द्धसैनिक बलों की 10 के अलावा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 35 कंपनियां जिलों में तैनाती की गई है। साथ ही 3000 अतिरिक्त बलों को भेजा जा रहा है। 


राज्य के सभी जिलों के डीएम और एसपी को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने डीजीपी एसके सिंघल और अन्य आला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार की शाम जिलों के वरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने पिछले दो दिनों से हो रही हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत एक्शन के आदेश दिए हैं।