युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
22-Jan-2021 01:19 PM
PATNA : पटना के जक्कनपुर के जयप्रकाश नगर में गुरुवार की सुबह नाबालिग लड़की की गला काटकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का 24 घंटा के अंदर खुलासा करते हुए पटना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
शुरूआती जांच में यह पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग का है. एकतरफा प्यार में पागल सनकी आशिक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लड़की की गला काट कर हत्या कर दी थी.
आरोपी संदीप को पटना पुलिस ने बिहारशरीफ से गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज में कैद तस्वीर के आधार पर संदीप को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ होने के बाद ही सारी जानकारी सामने आएगी कि आखिरकार क्यों संदीप ने अंशु की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी.
बता दें कि गुरुवार की सुबह 14 साल की छात्रा अंशू कुमारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. हत्या को उस वक्त अंजाम दिया गया था जब अंशू घर में अपनी चार साल की भतीजी के साथ अकेली थी. हत्यारे ने अंशू के गरदन पर वार की थी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी. दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था.