सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
11-Jun-2021 07:49 AM
PATNA : अब तक आपने इंसानों की कोरोना टेस्टिंग होते हुए देखा होगा लेकिन पहली बार देश की सबसे बड़ी नदी गंगा का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। जी हां, गंगा नदी में जिस तरह कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बहते हुए शव पाए गए उसके बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि कहीं गंगा नदी के पानी में तो कोरोना वायरस नहीं फैल चुका है। इस आशंका को देखते हुए अब गंगा नदी के पानी का सैंपल लेकर उसका आरटीपीसीआर टेस्ट कराने की शुरुआत हो गई है।
गंगा नदी के पानी में संक्रमण फैला है या नहीं इसकी जांच का जिम्मा जल शक्ति मंत्रालय के नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टॉक्सोलॉजिकल रिसर्च को दिया है। लखनऊ की यह संस्था पटना के साथ-साथ बक्सर, भोजपुर और सारण में गंगा नदी के पानी का सैंपल ले चुकी है। इसकी जांच लखनऊ में चल रही है। दूसरा सैंपल अगले हफ्ते लिए जाने की उम्मीद है। दोनों सैंपल की जांच रिपोर्ट एक समान आई तो रिपोर्ट जारी कर दी जाएगी। अगर दोनों सैंपल की रिपोर्ट अलग-अलग आई तो संभव है कि तीसरी बार भी सैम्पल लिया जाए। उम्मीद जताई जा रही है कि तकरीबन एक महीने के बाद दी है रिपोर्ट सामने आ जाएगी।
खास बात यह है कि इस जांच टीम में बिहार प्रदूषण नियंत्रण पार्षद के एक्सपर्ट भी शामिल हैं। आपको याद दिला दें कि मई के दूसरे हफ्ते में गंगा नदी के अंदर बड़ी संख्या में शवों को देखा गया था। बक्सर के गंगा घाटों की तस्वीर सामने आई थी जहां बड़ी तादाद में शव बहते हुए पाए गए थे। 10 मई को देश भर में यह तस्वीर वायरल हुई थी और इसके बाद बिहार ने यूपी सरकार से बातचीत की थी। बाद में शवों के अंतिम संस्कार को सुनिश्चित किया गया था। गंगा नदी में शवों को बहता देख लोग दहशत में थे और इसीलिए अब इसकी कोरोना जांच कराई जा रही है।