ब्रेकिंग न्यूज़

Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल

Home / bihar / आर-पार के मूड में लोजपा, एलजेपी नेता ने कहा- कृपा से सीएम बने...

आर-पार के मूड में लोजपा, एलजेपी नेता ने कहा- कृपा से सीएम बने हैं नीतीश

17-Aug-2020 07:58 PM

PATNA :  बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इन दिनों लोजपा पार्टी हॉट केक बनी हुई है. सूबे के सियासी गलियारे में हर किसी की नजर लोजपा के स्टैंड के ऊपर टिकी हुई है. एनडीए में एक साथ होने के बावजूद भी जेडीयू और एलजेपी के बीच तल्खी लगातार बढ़ती ही जा रही है. दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे के आमने-सामने हैं.




बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी बिलकुल आर-पार की मूड में है. दोनों पार्टी के नेताओं की ओर से एक दूसरे के ऊपर ताबड़तोड़ जुबानी हमले किये जा रहे हैं. नीतीश कैबिनेट में मंत्री विजेंदर यादव को एलजेपी नेता अशरफ़ अंसारी ने करारा जवाब दिया है. लोजपा नेता अशरफ़ अंसारी ने मंत्री विजेंदर यादव को घेरते हुए सीधे सीएम नीतीश के ऊपर हमला बोला. उन्होंने इतना तक कह दिया कि नीतीश कुमार कृपा पर बने मुख्यमंत्री बने हुए है.


एलजेपी नेता अशरफ़ अंसारी ने कहा कि यह लोग जो खुद कृपा पर मंत्री बने है. उनका बोलना अपने मालिकों के लिए जायज़ है. यह लोग प्रधानमंत्री का अनादर करते है बिहारीयों को को लगातार मार रहे है. कोई सच बोले तो यह लोग वफ़ादारी दिखाने में कंपटीशन करते है. ललन बाबू से इनको ज़्यादा अंक चाहिए.


बिहार में सियासी तनातनी के बीच एनडीए के ऊपर हर किसी की नजर बनी हुई है. एनडीए के अंदरखाने में खलबली मची हुई है. लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार सीएम नीतीश की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. बिहार में बाढ़ और कोरोना टेस्टिंग से लेकर राज्य में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर चिराग मुख्यमंत्री को घेर रहे हैं.