ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट

CBSE क्लस्टर-3 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्या विहार के छात्र बमबम का शानदार प्रदर्शन

PURNEA: पूर्णियां स्थित विद्या विहार आवासीय विद्यालय के होनहार छात्र बमबम कुमार ने CBSE (क्लस्टर थर्ड एथलेटिक्स प्रतियोगिता) जो कि रांची के विकास विद्यालय में आयोजित की गई थी,

CBSE क्लस्टर-3 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्या विहार के छात्र बमबम का शानदार प्रदर्शन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PURNEA: पूर्णियां स्थित विद्या विहार आवासीय विद्यालय के होनहार छात्र बमबम कुमार ने CBSE (क्लस्टर थर्ड एथलेटिक्स प्रतियोगिता) जो कि रांची के विकास विद्यालय में आयोजित की गई थी, उसमें स्वर्ण पदक जीतकर समस्त प्रखंड, जिले, राज्य सहित अपने विद्यालय, माता-पिता तथा अपने शिक्षकों का नाम रोशन किया है।


दरअसल, विगत दिनों सी०बी०एस०ई ०की ओर से क्लस्टर थर्ड एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड की राजधानी, रांची स्थित विकास विद्यालय में दिनांक 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच में किया गया। जिसमें बिहार और झारखंड के लगभग 150 स्कूलों के लगभग 1300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विद्या विहार आवासीय विद्यालय पूर्णिया के खेल विभाग के शिक्षकों के नेतृत्व में 9 छात्रों की एक टीम ने हिस्सा लिया। 


उक्त प्रतियोगिता में 1300 खिलाड़ियों के बीच कठिन प्रतिस्पर्धा करते हुए बमबम ने 800 मीटर दौड़ (अंडर 14 आयु वर्ग) में स्वर्ण पदक, 200 मीटर दौड़ (अंडर 14 आयु वर्ग) में कांस्य पदक जीतकर अपने असाधारण क्षमता का प्रदर्शन किया। उनके इस अभूतपूर्व प्रदर्शन के कारण उन्हें 5 से 7 नवंबर 2023 तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में सी०बी०एस०ई० की राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में प्रदर्शन करने का अवसर मिला है।


अपनी शानदार जीत के साथ बमबम बिहार और झारखंड की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे जो 5 से 7 नवंबर तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि बमबम मौजहा निवासी शशि भूषण यादव एवं पूनम देवी के पुत्र हैं तथा विद्या विहार आवासीय विद्यालय, पूर्णियां में अध्यनरत हैं। बचपन से ही बम बम की खेल में विशेष दिलचस्पी है। खेल के साथ-साथ वह पढ़ाई और डिबेट इत्यादि में भी रुचि रखते हैं।


संस्थापक रमेश चंद्र मिश्र ने सभी खेल पदाधिकारी- नन्दकिशोर यादव, अमित लकड़ा, वेद प्रकाश, अंजू कुमारी, विजय लक्ष्मी,  संदीप झा एवं देवाशीष सरकार को इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा क्लस्टर खेलों के आगामी संस्करणों मे सभी विधा में और बेहतर करने का आह्वान किया।


बम बम के इस असाधारण जीत पर विद्या विहार आवासीय विद्यालय के सचिव रमेश चंद्र मिश्र, ट्रस्टी राजेश चंद्र मिश्र, निर्देशक आर० के० पॉल , संयुक्त निदेशक दिगेन्द्र नाथ चौधरी, प्रधानाचार्य निखिल रंजन, उप प्रधानाचार्य गोपाल झा, गुरू चरण सिंह तथा समस्त शिक्षकों एवम पी०आर०ओ० राहुल शांडिल्य ने बमबम को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए मंगलकामनाएं की है। 


CBSE क्लस्टर-3 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्या विहार के छात्र बमबम का शानदार प्रदर्शन

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता