ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Ind Vs SL : रोहित शर्मा अब तीनों फॉर्मेट के होंगे कप्तान, विराट कोहली की T20 से छुट्टी

DESK : भारत-श्रीलंका के बीच होने वाली टी-20 और टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. बड़ी और अहम बात ये है कि रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है. इसके साथ

Ind Vs SL : रोहित शर्मा अब तीनों फॉर्मेट के होंगे कप्तान, विराट कोहली की T20 से छुट्टी
First Bihar
2 मिनट

DESK : भारत-श्रीलंका के बीच होने वाली टी-20 और टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. बड़ी और अहम बात ये है कि रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है. इसके साथ ही अब तीनों फॉर्मेट में रोहित शर्मा ही टीम इंडिया के कप्तान बन गए हैं. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ के लिए विराट कोहली, ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर को आराम दिया गया है. शार्दुल ठाकुर को टेस्ट टीम से भी आराम दिया गया है. 


टेस्ट टीम से सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे की छुट्टी हो गई है. चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने कहा कि दोनों को इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया है, उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की छूट दी गई है. मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा द्वारा शाम चार बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें टीम का ऐलान किया गया. बता दें कि टीम इंडिया अभी वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेल रही है. भारत तीन मैच की सीरीज़ में 2-0 से आगे है, जबकि तीसरा टी-20 मुकाबला 20 फरवरी को खेला जाना है.  


श्रीलंका सीरीज के लिए टेस्ट टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियंक पंचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन (फिटनेस पर निर्भर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार


टी-20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान 


श्रीलंका का भारत दौरा

  • 24 फरवरी- पहला टी-20, लखनऊ
  • 26 फरवरी- दूसरा टी-20, धर्मशाला
  • 27 फरवरी- तीसरा टी-20, धर्मशाला
  • 4-8 मार्च- पहला टेस्ट, मोहाली
  • 12-16 मार्च- दूसरा टेस्ट, बेंगलुरु (डे-नाइट)