ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: रोमांचक मुकाबले में क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन बना मीडिया इलेवन

PURNEA: पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 का फाइनल मुकाबला जिला स्कूल के एतिहासिक खेल मैदान परिसर पूर्णिया में खेला गया। फाइनल मुकाबला मीडिया इलेवन (प्रेस

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: रोमांचक मुकाबले में क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन बना मीडिया इलेवन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PURNEA: पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 का फाइनल मुकाबला जिला स्कूल के एतिहासिक खेल मैदान परिसर पूर्णिया में खेला गया। फाइनल मुकाबला मीडिया इलेवन (प्रेस क्लब पूर्णिया) और अकाउंटेंट इलेवन के बीच खेला गया। पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा को सभी खेल प्रेमियों ने बेहतरीन आयोजन के लिए साधुवाद दिया है। मीडिया इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में ऑल आउट होकर 92 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें छोटू ने 11 गेंदों में 4 छक्के की मदद से 27 रन, शादाब अली ने 17 गेंदों में 2 छक्के की मदद से 21 रन एवं नितेश ने 24 गेंदों में 1 चौके की 18 रन का योगदान दिया।


अकाउंटेंट इलेवन ओर से गेंदबाजी करते हुए कुंदन कृष्णा ने 4 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट, राकेश ने 3 ओवर 4 गेंदों में 15 रन देकर 2 विकेट एवं गौरव ने 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया। 93 रनों का पीछा करते हुए अकाउंटेंट इलेवन ने 18 ओवर 1 गेंद में आल आउट होकर 87 रन ही बना पाई। बेहद रोमांचक मुकाबले में मीडिया इलेवन (प्रेस क्लब पूर्णिया) ने यह मुकाबला 5 रन से जीतकर आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन बना। अकाउंटेंट इलेवन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रभात ने 34 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 24 रन, मोकेश ने 11 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 13 रन एवं गौरव ने 21 गेंदों में 2 चौके की मदद से 14 रन का योगदान दिया। मीडिया इलेवन(प्रेस क्लब पूणिया) की ओर से नितेश ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट, राजन यादव ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।


मैच के अंपायर बिमल मुकेश एवं एस एस प्रसाद पिंटू स्कोरर प्रिंस पटेल और उद्घोषक की भूमिका मो जाहीद आलम ने निभाया।फाइनल मुकाबला के अवसर पर पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, मिथिलेश राय, जितेन्द्र कुमार सिन्हा गोपी, राजीव कुमार, बब्लू चौधरी, रितेश कुमार झा, आशुतोष कुमार ,वेदांत, शिवम् ,हर्ष कुमार , सैयद जब्बार हुसैन, मो मंजर मोहशिम एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी गण उपस्थित थे।


24 नवंबर को पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 में आयोजित बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस, फुटबॉल, क्रिकेट एवं आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी विजेता, क्लबों एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ अंपायर, निणार्यक एवं वरिष्ठ सदस्य और सहयोग करने वाले खेल प्रेमियों को सम्मानित किया जाएगा।


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: रोमांचक मुकाबले में क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन बना मीडिया इलेवन


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: रोमांचक मुकाबले में क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन बना मीडिया इलेवन

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता