ब्रेकिंग
बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: 2 नवंबर से शुरू होगा क्रिकेट ओपन टू ऑल प्रतियोगिता का दूसरा चरण

PURNEA: पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6 का द्वितीय एवं तृतीय चरण का मैच जिला स्कूल के एतिहासिक एकलव्य सेंटर खेल मैदान में चल रहा है। ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: 2 नवंबर से शुरू होगा क्रिकेट ओपन टू ऑल प्रतियोगिता का दूसरा चरण
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PURNEA: पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6 का द्वितीय एवं तृतीय चरण का मैच जिला स्कूल के एतिहासिक एकलव्य सेंटर खेल मैदान में चल रहा है। ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने बताया कि क्रिकेट ओपन टू ऑल प्रतियोगिता का द्वितीय चरण 2 नवंबर से समय खेली जाएगी।30 अक्टूबर को दो बजे ड्रॉ के माध्यम से टाईसीट बनाई जाएगी। सभी प्रथम चरण के विजेता क्लबों की बैठक बुलाई गई है।


मैच परिणाम:-

==============

1.ए आई एफ कसबा बनाम सिपाही टोला क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिपाही टोला क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 06 ओवर में 4 विकेट खोकर 25 रन का स्कोर खड़ा किया।जिसमें निसार ने 15 गेंदों में 10 रन का योगदान दिया। ए आई एफ कसबा की ओर से गेंदबाजी करते हुए परिमल एवं सुधीर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ए आई एफ कसबा ने बिना कोई विकेट खोए 27 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत दुसरे चरण में प्रवेश किया। जिसमें बिट्टू नाबाद ने 7 गेंदों में 11 रन एवं गौरव ने नाबाद 11 गेंदों में 9 रन बनाए।


2. रंगभूमि वॉरियर्स बनाम जिला स्कूल खेल मैदान क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। रंगभूमि वॉरियर्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवर में 9 विकेट खोकर 28 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें सरवन ने 2 गेंदों में 6 रन एवं सन्नी ने 7 गेंदों में 5 रन का योगदान दिया। जिला स्कूल खेल मैदान परिसर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए नियायत अली ने 2 विकेट एवं अनीश 2 विकेट प्राप्त किया। जिला स्कूल खेल मैदान परिसर क्रिकेट क्लब ने जीत के लिए 29 रनों का पीछा करते हुए बिना विकेट खोए 31 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत कर दुसरे चरण में प्रवेश किया। इस जीत में शंकर बर्मन 12 गेद में 17 रन एवं विट्टू नाबाद 10 गेंदों में 6 रन का योगदान दिया।


3. रंगभूमि मैदान क्रिकेट क्लब में पी एस के खीरु चौक को वाक ओवर दिया।

4. जिला स्कूल कॉलेज की टीम को लकी ड्रा के माध्यम से विजेता घोषित किया गया।

5. फायर क्रिकेट क्लब बनमनखी बनाम हरिओम स्पोर्ट्स के बीच मुकाबला खेला गया। फायर क्रिकेट क्लब बनमनखी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 में 1 विकेट खोकर 67 रन बनाए। जिसमें पंकज कुमार ने 28 गेंदों 52 रन का बेहतरीन पारी खेली। हरिओम स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम् राज ने 1 विकेट प्राप्त किया। हरिओम स्पोर्ट्स जीत के लिए 68 रनों का पीछा करते हुए 6 विकेट खोकर 37 रन बनाए। जिसमें सिद्धार्थ ने 18 गेंदों में 19 रन की पारी खेली। फायर क्रिकेट क्लब बनमनखी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौतम ने 2 विकेट एवं शिवम् ने 1 विकेट प्राप्त किया।


दिनांक 30 अक्टूबर अपराह्न 2:00 बजे जिला स्कूल स्टेडियम खेल मैदान परिसर में प्रथम चरण के विजेता क्लबों के बीच ड्रा के माध्यम से टाईसीट बनाई जाएगी। दूसरे चरण का मैच टाईसीट बनने के बाद फिर से मैच दिनांक 02 नवंबर से ससमय प्रारंभ होगी। 


सैयद जब्बार हुसैन, बिमल मुकेश, आदित्य कुमार सिंह एवं अनमोल कुमार सिन्हा मैच में अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं वहीं स्कोरर प्रिंस एवं उद्घोषक की भूमिका अमित कुमार झा निभा रहे हैं। इस अवसर पर पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, मिथिलेश राय, मो मंजर मोहशिम, एस एस प्रसाद पिंटू, जितेन्द्र कुमार सिन्हा गोपी, दिग्विजय सिंह,वेदांत,  शिवम्, कुंदन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: 2 नवंबर से शुरू होगा क्रिकेट ओपन टू ऑल प्रतियोगिता का दूसरा चरण


रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता