ब्रेकिंग
Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: क्रिकेट ओपन टू ऑल प्रतियोगिता के दूसरे चरण का आज से शुभारंभ, संजीव मिश्रा ने की समीक्षा बैठक

PURNEA: पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 क्रिकेट ओपन टू ऑल प्रतियोगिता जिला स्कूल के इतिहासिक एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पूर्णिया में बुधवार से द्वितीय चर

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: क्रिकेट ओपन टू ऑल प्रतियोगिता के दूसरे चरण का आज से शुभारंभ, संजीव मिश्रा ने की समीक्षा बैठक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 क्रिकेट ओपन टू ऑल प्रतियोगिता जिला स्कूल के इतिहासिक एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पूर्णिया में बुधवार से द्वितीय चरण शुरू होने जा रही है। पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने पनोरमा स्पोर्ट्स की समीक्षा की।


 समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। समय अभाव के कारण समय से सभी प्रतियोगिता संपन्न कराई जाए। समीक्षा बैठक में जितेंद्र कुमार सिन्हा गोपी, राजीव कुमार, बब्लू चौधरी, रितेश कुमार झा, आशुतोष कुमार आदि उपस्थित थे।


वहीं ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक सह पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि क्रिकेट ओपन टू ऑल प्रतियोगिता का द्वितीय चरण 02 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। द्वितीय चरण में 27 क्लबों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।


राष्ट्रपति का पुरस्कार से सम्मानित व पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 आयोजन समिति सदस्य मिथिलेश राय ने कहा कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 के चतुर्थ चरण में अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। खिलाड़ियों के लिए आवासीय परिसर, भोजन आदि के संदर्भ में स्वयं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा समीक्षा कर रहे हैं। यह अपने आप में काबिले तारीफ है।


02/11/2023 को खेले जाने वाला मुकाबला

=================

1. ए आई एफ कसबा बनाम एचिभर क्रिकेट अकादमी

2. के सी सी के बाग बनाम पूणिया कॉलेज

3. जन्नत क्रिकेट क्लब बनाम पी सी सी

4. एस एन सी सी बनाम एम ए एन सी सी

5. रिकाबगंज क्रिकेट क्लब बनाम रायजिंग स्टार क्रिकेट क्लब नेवालाल चौक के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता