ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में रचा इतिहास, सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने

DESK : ओलंपिक के गोल्डन बॉय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में इतिहास रच दिया है. उन्होंने जेवलिन थ्रो इवेंट में 88.13 मीटर दूर भाला फेंकते हुए

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में रचा इतिहास, सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : ओलंपिक के गोल्डन बॉय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में इतिहास रच दिया है. उन्होंने जेवलिन थ्रो इवेंट में 88.13 मीटर दूर भाला फेंकते हुए सिल्वर मेडल जीता. वो इस चैम्पियनशिप सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं. जीत के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि हवा के चलते थोड़ी परेशानी हुई. लेकिन अपना बेस्ट देने की हर कोशिश करता रहूंगा. मुकाबला कड़ा था, बहुत कुछ सीखने को मिला. 


नीरज चोपड़ा ने फाउल थ्रो के साथ शुरुआत की और दूसरे प्रयास में 82.39 मीटर का स्कोर किया. वह फाइनल में काफी पीछे चल रहे थे. इसके बाद तीसरे अटेम्प्ट में 86.37 मीटर थ्रो कर वह चौथे पायदान पर आए और फिर चौथे अटेम्प्ट में उन्होंने 88.13 मीटर दूर भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल कर लिया. नीरज का पांचवां अटेम्प्ट फाउल रहा और आखिरी अटेम्प्ट में उन्होंने जैसे ही पाया कि वह जैवलिन को 90 मीटर पार नहीं फेंक पाएं हैं तो उन्होंने इस अटेम्प्ट को भी फाउल कर दिया.


एंडरसन पीटर्स के आगे नीरज कहीं भी नहीं ठहर पाए. पीटर्स ने पहले राउंड में 90.21 मीटर, दूसरे राउंड में 90.46 मीटर, तीसरे राउंड में 87.21 मीटर और चौथे राउंड में 88.12 मीटर जैवलिन थ्रो किया. अपने आखिरी राउंड में एंडरसन पीटर्स 90.54 मीटर दूर भाला फेंककर वर्ल्ड चैम्पियन में स्वर्ण पदक जीत लिया. वहीं, नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 88.13 मीटर दूर भाला फेंकते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया.  


इससे पहले, नीरज ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इन खेलों में 120 साल का सूखा खत्म किया था. वो भारत के लिए ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे और अब उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली. नीरज से पहले किसी भी एशियाई खिलाड़ी ने जेवलिन थ्रो में ओलंपिक में पदक नहीं जीता था. वहीं, वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भी पोडियम पर आने वाले वो पहले खिलाड़ी बने हैं.

टैग्स