ब्रेकिंग
‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत

मुंबई इंडियंस के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, आजतक किसी का नहीं हुआ ऐसा हाल

DESK: दुनियाभर का कोई भी क्रिकेट फैन इस बात को नहीं मान सकता कि मुंबई इंडियंस वही टीम है जिसने आईपीएल के इतिहास में पांच बार खिताब अपने नाम किया हो. इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में मु

मुंबई इंडियंस के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, आजतक किसी का नहीं हुआ ऐसा हाल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: दुनियाभर का कोई भी क्रिकेट फैन इस बात को नहीं मान सकता कि मुंबई इंडियंस वही टीम है जिसने आईपीएल के इतिहास में पांच बार खिताब अपने नाम किया हो. इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में मुंबई इंडियंस का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. रोहित शर्मा की टीम का पहली बार इतना बुरा हाल हुआ है. इसी के साथ मुंबई के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है. बता दें कि सोमवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ था, जहां पांच बार की चैम्पियन रह चुकी मुंबई इंडियंस की टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 52 रनों से मात दी. यह हार मुंबई इंडियंस का IPL 2022 के सीजन में नौवी हार रही है और इसी हार के साथ यह अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर है.


आपको बता दें कि कोलकाता के खिलाफ हार के साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. लोगों के लिये यह मानना मुश्किल हो गया की यह वही टीम है जिसने सबसे ज्यादा ट्रॉफी अपने नाम की है. दरअसल मुंबई ने आईपीएल के किसी एक सीजन में पहली बार इतने मुकाबले गंवाए हैं. मुंबई इंडियंस को इससे पहले भी 2009, 2014 और 2018 के सीजन में आठ-आठ मुकाबलों में हार का सामना करना परा था. वहीं 2012, 2016 और 2021 के सीजन में उसे 7-7 मैचों में हार मिली थी.


अगर हम मुंबई  इंडियंस के पिछले मुकाबले की बात करें जो कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेला गया था तो उसमे कोलकाता नाइट राइडर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जहां उनके द्वारा 20 ओवरों में 9 विकेट पर 165 रन बनाए थे. जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम के द्वारा 17.3 ओवरों में 113 रन बनाते हुए ढेर हो गई. खास बात यह है कि मुंबई इंडियंस के आखिरी छह विकेट 14 रनों के अन्दर गिर गए थे.


बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास की सबसे कामयाब टीम रह चुकी है. मुंबई के द्वारा अबतक आईपीएल के 14 सीजन में से 5 में ट्रॉफी अपने नाम की है. किसी भी टीम के द्वारा मुंबई के टीम की खिताब को टक्कर नही दे पाई है. मुंबई के अलावा सीएसके भी एक ऐसी टीम है जिसने 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है वही केकेआर ने भी इस खिताब को दो बार अपने नाम किया है. 

टैग्स