ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

IPL-2022 में सबसे महंगे खिलाड़ी बने बिहार के ईशान किशन, Mumbai Indians ने 15.25 करोड़ में खरीदा

DESK : बिहार के लाल ईशान किशन एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए बल्ला चलाएंगे. ईशान किशन 15.25 करोड़ की राशि के साथ IPL के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने और सबसे महंग

IPL-2022 में सबसे महंगे खिलाड़ी बने बिहार के ईशान किशन, Mumbai Indians ने 15.25 करोड़ में खरीदा
First Bihar
4 मिनट

DESK : बिहार के लाल ईशान किशन एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए बल्ला चलाएंगे. ईशान किशन 15.25 करोड़ की राशि के साथ IPL के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने और सबसे महंगे विकेट कीपर भी. अब तक सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह (16 करोड़) रहे हैं. ईशान किशन का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था. यानी वे 7 गुना से अधिक महंगे बिके. मुंबई के अलावा दूसरी सभी टीमों ने ईशान पर बढ़-चढ़ कर बोली लगाई. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई ने आईपीएल के इतिहास में ऑक्शन में पहली बार किसी खिलाड़ी पर 10 करोड़ या उससे अधिक की बोली लगाई है.


भारतीय टीम में एंट्री कर चुके बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई. फिर पंजाब किंग्स ने दांव खेला. इससे बोली फौरन छह करोड़ तक चली गई. फिर गुजरात टाइटंस ने दांव लगाया और बोली को 10 करोड़ के पार कर दिया. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रेस में शामिल हो गई. 


मुंबई और हैदराबाद के बीच जोरदार टक्कर रही. मगर आखिर में मुंबई ने बाजी मारी और 15.25 करोड़ रुपये में ईशान किशन को ले लिया. भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सबसे चमकीले सितारों में से एक और आईपीएल में अपनी काबिलियत का नजारा दिखा चुके इशान किशन ने इस बार की नीलामी में अपना बेस प्राइस सबसे ऊंचे ब्रैकेट में रखा था- यानी 2 करोड़ रुपये.


बताते चलें कि 2016 में भारतीय अंडर-19 टीम को विश्व कप के फाइनल तक ले जाने वाले ईशान किशन ने इस लीग में पिछले 4 सालों में जोरदार उछाल मारी है. ईशान किशन 2018 से ही लगातार मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. हालांकि, उन्हें सबसे पहले 2016 की नीलामी में गुजरात लायन्स ने खरीदा था. सिर्फ दो साल के लिए आईपीएल का हिस्सा रही अहमदाबाद की इस फ्रेंचाइजी ने तब करीब 18 साल के ईशान को 20 लाख के बेस प्राइस पर 35 लाख की बोली लगाकर खरीदा था. वह दो साल तक इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे, लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. फिर आई 2018 की बड़ी नीलामी, जहां मुंबई इंडियंस ने सबको पीछे छोड़ते हुए 6.20 करोड़ रुपये की ऊंची कीमत पर ईशान को खरीदा था.


भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2 वनडे और 5 टी20 मैच खेल चुके इशान किशन का प्रदर्शन अभी तक आईपीएल में उतार-चढ़ाव भरा रहा है. 2018 और 2019 में उनके बल्ले से 275 और 101 रन निकले थे. लेकिन इशान को ऊंचाईयों पर पहुंचा 2020 सीजन ने, जब यूएई में उनके बल्ले ने आग उगली थी. इशान ने तब मुंबई के लिए 14 मैचों में 516 रन बनाए, जिसमें औसत 57.33 का और स्ट्राइक रेट 145.76 का था. ईशान ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 30 छक्के ठोके थे. हालांकि, पिछला सीजन उनके लिए खास अच्छा नहीं रहा और सिर्फ 241 रन ही बना पाए. कुल मिलाकर इस युवा बल्लेबाज ने 61 मैचों में 1452 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 136 का है, जबकि 9 अर्धशतक जमाए हैं.