ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

टीम इंडिया की जीत में इंद्र देवता बने दीवार, बारिश के कारण पहला टेस्ट ड्रा.. दूसरा 12 अगस्त से

DESK : इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया को पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में जीत मिल सकती थी. लेकिन इंद्र देवता दीवार बन गए. यहां बारिश के कारण भारत इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो ग

टीम इंडिया की जीत में इंद्र देवता बने दीवार, बारिश के कारण पहला टेस्ट ड्रा.. दूसरा 12 अगस्त से
First Bihar
2 मिनट

DESK : इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया को पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में जीत मिल सकती थी. लेकिन इंद्र देवता दीवार बन गए. यहां बारिश के कारण भारत इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है. 5 टेस्ट सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया. भारत को पहले टेस्ट में मैच जीतने के लिए 157 रन और बनाने थे. उसके पास अभी 9 विकेट भी थे. लेकिन बारिश के कारण खेल नहीं हो सका. 


पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट खोकर 52 रन बना लिए थे. भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा 12 रन बनाकर नाबाद थे. जबकि दूसरे छोर पर चेतेश्वर पुजारा भी 12 रन पर नॉट आउट रहे. इसके पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड की दूसरी पारी 303 रनों पर सिमटा दी थी.  इंग्लैंड की दूसरी पारी खत्म होने के बाद भारत को जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य मिला था. भारत की तरफ से दूसरी पारी में लोकेश राहुल ने 26 रन बनाए. 


पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट ने शतकीय पारी खेलते हुए 109 रन बनाए. भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके. जबकि मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट चटकाए. मोहम्मद शमी को 1 विकेट हासिल हुआ. पहले टेस्ट में 2 दिन में बारिश ने खेल खराब किया. दूसरे दिन का आधा खेल बारिश में पहले ही भूल गया था. तीसरे दिन के खेल में भी बीच-बीच में बारिश के कारण रुकावट हुई.  जबकि चौथे दिन जब टीम इंडिया जीत के दरवाजे पर खड़ी थी तो बारिश ने मैच धो डाला. 


भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट अब 12 अगस्त से खेला जाएगा.