ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

दिग्गज फुटबॉलर माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन

DESK : खेल की दुनिया से बहुत ही बड़ी और दुखद खबर आई है, अर्जेंटीना के अपने जमाने के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का बुधवार को निधन हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि द

दिग्गज फुटबॉलर माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Anamika
2 मिनट

DESK : खेल की दुनिया से बहुत ही बड़ी और दुखद खबर आई है, अर्जेंटीना के अपने जमाने के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का बुधवार को निधन हो गया. 

रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि  दिल का दौरा पड़ने से मारोडोना का निधन हो गया. माराडोना लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने 60 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.  इसी महीने की शुरुआत में उनकी ब्रेन सर्जरी करायी गयी थी. उनके दिमाग में खून के थक्के मिले थे. सर्जरी के बाद से उनकी हालत और खराब हो गई थी. 

डिएगो माराडोना को सर्वकालिक महान फुटबॉलर कहा जाता है. अर्जेंटीना को 1986 फुटबॉल वर्ल्ड कप जितवाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. माराडोना ने साल 1976 में फुटबॉल की दुनिया में कदम रखा. इसके एक दशक बाद उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने 1986 का विश्व कप जीता. इस दौरान उन्होंने खेल के इतिहास के दो यादगार गोल भी किए.