ब्रेकिंग
Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल✦Bihar Murder News : घर से बुलाया, बैक टू बैक तीन गोलियां मारीं और फिर गायब कर दिया शव, अब पोखर में मिला टिंकू...✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल✦Bihar Murder News : घर से बुलाया, बैक टू बैक तीन गोलियां मारीं और फिर गायब कर दिया शव, अब पोखर में मिला टिंकू...

9 अक्टूबर से पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन, तैयारियां अंतिम दौर में

PURNEA: पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता पनोरमा ई-होम स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स परिसर में 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग मे

9 अक्टूबर से पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन, तैयारियां अंतिम दौर में
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता पनोरमा ई-होम स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स परिसर में 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग में बैडमिंटन ,बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एवं क्रिकेट के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली,कॉलेज,क्लब एवं विभिन्न संस्थाओं के बच्चे भाग लेंगे। 


पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कराया जा रहा है। स्कूल,कॉलेज,क्लब एवं विभिन्न संस्थाओं की टीमें शामिल हो रहे हैं। पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा की अध्यक्षता में पनोरमा ई होम स्पोर्ट्स कंपलेक्स परिसर पूर्णिया के कार्यालय में पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता से संबंधित तैयारियां की समीक्षा बैठक हुई। 


पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता की तैयारियां को अंतिम रूप दी गई। क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु विशेष आमंत्रित टीम इस प्रकार है:- सामान्य प्रशासन इलेवन, पुलिस प्रशासन इलेवन, जनप्रतिनिधि महोदय इलेवन, डॉक्टर इलेवन, प्रेस मीडिया इलेवन, अधिवक्ता इलेवन, व्यवसायी इलेवन, बैंकर्स इलेवन, आकाशवाणी इलेवन, मारवाड़ी युवा मंच इलेवन, पूर्व व सिनियर क्रिकेटर इलेवन,एस एस बी इलेवन, आई टी बी टी इलेवन, एयर फोर्स इलेवन, भारतीय रेलवे इलेवन, आदि को विशेष रूप आमंत्रित की जा रही है।


इसके अलावा भी कई संस्था भाग लेना चाहते हैं तो वह भी ले सकते है। क्रिकेट प्रशिक्षक व आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने बताया कि सभी विधाओं के लिए अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेवारी दी गई है। उन सभी सदस्यों ने समीक्षा बैठक में अपनी अपनी तैयारियों की जानकारी उपलब्ध कराई।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता