ब्रेकिंग
"100 में नहीं होगा, 200 दो..." जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ‘रेट फिक्स’ का आरोप, PHC का वीडियो वायरलबिहार में कारोबारी के घर से जेवर समेत 7 लाख कैश ले उड़े चोर, विरोध करने पर महिला को मारी गोलीमानवाधिकार आयोग ने NTPC और SSP को भेजा नोटिस, बिहार में तीन बच्चों की मौत पर मांगा जवाबबिहार में पुलिस वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने चालक पर लगाए गंभीर आरोपभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा खुलासा: फर्जी आधार कार्ड के साथ उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, नेपाल जाने की कोशिश नाकाम"100 में नहीं होगा, 200 दो..." जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ‘रेट फिक्स’ का आरोप, PHC का वीडियो वायरलबिहार में कारोबारी के घर से जेवर समेत 7 लाख कैश ले उड़े चोर, विरोध करने पर महिला को मारी गोलीमानवाधिकार आयोग ने NTPC और SSP को भेजा नोटिस, बिहार में तीन बच्चों की मौत पर मांगा जवाबबिहार में पुलिस वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने चालक पर लगाए गंभीर आरोपभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा खुलासा: फर्जी आधार कार्ड के साथ उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, नेपाल जाने की कोशिश नाकाम

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, जानिए.. आपकी राशि पर कैसा पड़ेगा असर

PATNA: कल यानी 8 नवंबर को साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। भारतीय समय के मुताबिक चंद्र ग्रहण भारत में शाम 5:20 से लेकर शाम 06:18 तक रहेगा। हालांकि सूतक काल चंद्र ग्रहण स

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, जानिए.. आपकी राशि पर कैसा पड़ेगा असर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: कल यानी 8 नवंबर को साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। भारतीय समय के मुताबिक चंद्र ग्रहण भारत में शाम 5:20 से लेकर शाम 06:18 तक रहेगा। हालांकि सूतक काल चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही लग जाएगा। मान्यताओं के मुताबिक सूतक काल में सभी शुभ काम वर्जित रहते हैं। इस दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों पर पूर्ण पाबंदी रहती है। चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। बता दें कि कल ही कार्तिक पूर्णिया, देव दीपावली और गुरुनानक जयंती भी है।


धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण के दौरान भूलकर भी यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसी प्रकार गर्भवती महिलाओं को भी चंद्रग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि उनके कोख में पल रहे बच्चे पर इसका दुष्प्रभाव पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं और अन्य लोगों को ग्रहण काल में कैंची और चाकू जैसी धारदार चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी सोना नहीं चाहिए। यदि घर में भोजन बना रखा है तो उसे ग्रहण लगने से पहले उसमें तुलसी की पत्तियां डाल दें ताकि खाद्य पदार्थों पर नाकारात्मक प्रभाव नहीं पड़े।


ज्योतिष के अनुसार चाहे सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण इसका हर किसी पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। चंद्र ग्रहण के दौरान भी 12 राशियां इससे प्रभावित होंगी। जानकारों के अनुसार साल का आखिरी ग्रहण मेष, वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि के जीवन में परेशानियों को बढ़ाने वाला रहेगा जबकि मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि से जुड़े लोगों के लिए यह शुभ फलदायी साबित होगा।

टैग्स