ब्रेकिंग
पटना में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक, अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार के निर्वाचन पर लगेगी औपचारिक मुहर14 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला, रिटायर्ड आर्मी जवान को उम्रकैद की सजा; बीयर में सल्फास पिलाकर ले ली थी जानगजब: रिश्वतखोर परिवहन प्रवर्तन अवर निरीक्षक को SP ने जेल भेजा, हवालात से निकलते ही विभाग ने निलंबन तोड़कर दुबारा उसी जिले में पोस्टिंग दी...‘दलित विरोध तो भाजपा की उत्पत्ति के मूल में है..’, बंगला विवाद पर रोहिणी आचार्या का तीखा पलटवारJEE Advanced 2026 प्रवेश परीक्षा में गयाजी के शुभम कुमार ने हासिल किया ऑल इंडिया रैंक-1, सीएम सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएंपटना में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक, अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार के निर्वाचन पर लगेगी औपचारिक मुहर14 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला, रिटायर्ड आर्मी जवान को उम्रकैद की सजा; बीयर में सल्फास पिलाकर ले ली थी जानगजब: रिश्वतखोर परिवहन प्रवर्तन अवर निरीक्षक को SP ने जेल भेजा, हवालात से निकलते ही विभाग ने निलंबन तोड़कर दुबारा उसी जिले में पोस्टिंग दी...‘दलित विरोध तो भाजपा की उत्पत्ति के मूल में है..’, बंगला विवाद पर रोहिणी आचार्या का तीखा पलटवारJEE Advanced 2026 प्रवेश परीक्षा में गयाजी के शुभम कुमार ने हासिल किया ऑल इंडिया रैंक-1, सीएम सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

महापर्व छठ पूजा का समापन आज, व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आज आखिरी दिन है। आज व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और इसी के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। कल यानी रविवार को शाम में डूबत

महापर्व छठ पूजा का समापन आज, व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आज आखिरी दिन है। आज व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और इसी के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। कल यानी रविवार को शाम में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया था। इस दौरान व्रतियों ने भगवान भास्कर की आराधना की और अपने परिवार के लिए सुख समृधि की प्रार्थना की। 




आपको बता दें, शुक्रवार से छठ महापर्व की शुरुआत हुई थी। शनिवार को नहाय खाय था। वहीं, 29 अक्टूबर 2022 को खरना था और इस दिन व्रतियों ने खरना का खीर और रोटी बनाकर लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया। 30 अक्टूबर 2022 को व्रतियों ने शाम में सूर्य देवता को अर्घ्य दिया, जिसके बाद आज यानी 31 अक्टूबर 2022 को सुबह अरुणोदय बेला में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने छठ का पारण किया । 




इस बार का छठ पूजा इस लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण रहा क्योंकि इस बार पूरे दो साल बाद लोगों ने बिना किसी पाबंदी के छठ पूजा मनाया। पिछले दो सालों से व्रती न तो छठ घाट पर जा रहे थे और न ही वे प्रसाद वितरण कर पा रहे थे। लेकिन इस बार उनके बीच छठ पूजा की धूम देखने को मिली। आपको बता दें, इस पावन पर्व पर महिलाएं कठिन व्रत रखते हुए सायंकाल में नदी तालाब या जल से भरे स्थान में खड़े होकर अस्ताचल गामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देती है और दीप जलाकर रात्रि जागरण करते हुए गीत, कथा के माध्यम से भगवान सूर्य नारायण की महिमा का बखान करती है।

टैग्स