ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

होली पर करें ये अचूक उपाय, दूर हो जाएगी परिवार और कारोबार से जुड़ी हर परेशानी

DESK: पूरे देश 8 मार्च को होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। रंगों के त्योहार होली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। अगर वास्तु और ज्योतिष मान्यता की मानें तो होली के दिन कई

होली पर करें ये अचूक उपाय, दूर हो जाएगी परिवार और कारोबार से जुड़ी हर परेशानी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: पूरे देश 8 मार्च को होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। रंगों के त्योहार होली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। अगर वास्तु और ज्योतिष मान्यता की मानें तो होली के दिन कई ऐसे उपाए किए जाते हैं जिससे आर्थिक,मानसिक और शारीरिक कष्टों से निवारण होता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिसको करने से आपकी सभी परिशानियां दूर हो जाएंगी।


होली से पहले होलिका दहन के दिन आग में घी में भिगोई हुई पांच लौंग,पांच बताशे और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाएं। इस दौरान भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए होलिका का परिक्रमा करने से परिवार में शांति रहती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती है। वहीं यदि करोबार में बार-बार नुकसान हो रहा है तो अपने व्यावसायिक स्थान के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर चौमुखी दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय मां लक्ष्मी की प्रार्थना करें, जिससे आप हानि से बच जाएंगे। 


कई बार घर में नाकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है, जिसके कारण परिवारिक कलह शुरू हो जाती है। इसको दूर करने के लिए होलिका दहन के बाद वहां से थोड़ा सा आग अपने घर ले आएं और पूरे घर में उसे घुमाकर अपने घर के आग्नेय कोण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रख दें। धीरे-धीरे कलह समाप्त हो जाएगी और परिवार में खुशियों का माहौल होगा। अगर कोई परिवार में लम्बें समय से बीमार चल रहा है तो होलिका की थोड़ी सी राख ले आएं और उसे किसी कपड़े या कागज में लपेटकर बीमार व्यक्ति के तकिए के नीचे रखें। ऐसा करने से धीरे-धीरे बीमारी दूर होगी और रोगी स्वस्थ्य होता जाएगा।


इन सभी उपायों को कर आप अपने परिवार और कारोबार में सुख, समृद्धि प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही होली के दिन धातु के कछुए, पिरामिड, वास्तु देव की तस्वीर, बांस का पौधा, आम के पत्ते का वंदनवार घर में लाने से धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

टैग्स