ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का फाइनल मुकाबला रूका, सामने आई बड़ी वजह; जानिए.. अब कब होगा?✦ बिहार में बढ़ रहे उद्योग, कोई दे रहा 150 लोगों को रोजगार तो कोई चला रहा अपना कारोबार✦बिहार के इन किसानों को सरकार दे रही है 2-2 लाख रुपये, जानें किन्हें मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जबरा फैन का अनोखा अंदाज, बकरा गाड़ी पर सवार होकर पहुंचा नदवां✦सहकारी बैंक से मिलेगा KCC, शनिवार और रविवार को लगेगा विशेष कैंप; दूध और सब्जी समितियों की टेंशन हुई कम ✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का फाइनल मुकाबला रूका, सामने आई बड़ी वजह; जानिए.. अब कब होगा?✦ बिहार में बढ़ रहे उद्योग, कोई दे रहा 150 लोगों को रोजगार तो कोई चला रहा अपना कारोबार✦बिहार के इन किसानों को सरकार दे रही है 2-2 लाख रुपये, जानें किन्हें मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जबरा फैन का अनोखा अंदाज, बकरा गाड़ी पर सवार होकर पहुंचा नदवां✦सहकारी बैंक से मिलेगा KCC, शनिवार और रविवार को लगेगा विशेष कैंप; दूध और सब्जी समितियों की टेंशन हुई कम

Chhath Puja : जानिए सूर्यास्त और सूर्योदय का समय, कैसा रहेगा मौसम

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ की आज से शुरुआत हो गई है। नहाय खाय के साथ आज से सूर्य उपासना का महापर्व शुरू हो गया है। इस दौरान पहले व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे और फिर

Chhath Puja : जानिए सूर्यास्त और सूर्योदय का समय, कैसा रहेगा मौसम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ की आज से शुरुआत हो गई है। नहाय खाय के साथ आज से सूर्य उपासना का महापर्व शुरू हो गया है। इस दौरान पहले व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे और फिर उदयीमान सूर्य को। छठ महापर्व के मौके पर बिहार में मौसम कैसा रहेगा इसे लेकर मौसम विभाग ने एक विशेष बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 और 31 अक्टूबर को बिहार में आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान सूरज देवता के दर्शन भी अच्छे तरीके से हो पाएंगे। बिहार में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच 30 अक्टूबर को बना रहेगा जबकि 31 अक्टूबर को 17 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहेगा। बिहार के उत्तर पूर्वी इलाके में सुबह के समय हल्का कोहरा होने की संभावना है।




बिहार में 30 अक्टूबर को सूर्यास्त का समय शाम 4:58 से 5:17 के बीच है जबकि 31 अक्टूबर की सुबह सूर्योदय का समय 5:46 से 6:02 तक रहेगा। इस दौरान व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य दे पाएंगे। मौसम विभाग ने जिला मुख्यालयों के लिए अलग से सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी किया है।




Chhath Puja : जानिए सूर्यास्त और सूर्योदय का समय, कैसा रहेगा मौसम

टैग्स