ब्रेकिंग
चिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेबिहार में मोटरवाहन टैक्स बढ़ा, दोपहिया वाहनों पर अब 9 से 13 फीसदी तक लगेगा कर; अधिसूचना जारीEOU का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के मामले में बैंककर्मी को झारखंड से किया गिरफ्तार, नोटबंदी के दौरान किया था बड़ा खेललालू प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी, तबीयत बिगड़ने के बाद IGIMS में हुए थे भर्तीIGIMS में भर्ती लालू प्रसाद यादव की अब कैसी है तबीयत? मीसा भारती ने दिया ताजा अपडेटचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेबिहार में मोटरवाहन टैक्स बढ़ा, दोपहिया वाहनों पर अब 9 से 13 फीसदी तक लगेगा कर; अधिसूचना जारीEOU का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के मामले में बैंककर्मी को झारखंड से किया गिरफ्तार, नोटबंदी के दौरान किया था बड़ा खेललालू प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी, तबीयत बिगड़ने के बाद IGIMS में हुए थे भर्तीIGIMS में भर्ती लालू प्रसाद यादव की अब कैसी है तबीयत? मीसा भारती ने दिया ताजा अपडेट

बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा का हुआ विधिवत शुभारंभ; श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गए. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है.

Badrinath Dham
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Badrinath Dham: हिमालय में स्थित भगवान श्री बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल और अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया।


23 अप्रैल की सुबह जैसे ही बदरीविशाल के कपाट खुले, पूरा धाम जयकारों से गूंज उठा। इससे पहले 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए थे, जबकि 18 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुलने के साथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी थी।


बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और ‘जय बद्री विशाल’ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया। इस दौरान भारतीय सेना के बैंड ने मधुर धुनों के माध्यम से श्रद्धा और भक्ति की विशेष प्रस्तुति दी, जिसने समारोह को और भी भावपूर्ण बना दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता