ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

डिप्टी सीएम बनने के बाद विजेन्द्र प्रसाद यादव का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले नए उपमुख्यमंत्री?

Bihar Politics: डिप्टी सीएम बनने के बाद विजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में नीतीश मॉडल ही आगे भी जारी रहेगा और विकास की रफ्तार बरकरार रखी जाएगी।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में आज से नए युग का आगाज हो गया। पहली बार बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री मिला है। सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। ऐसे में 21 साल तक बिहार में ड्राइविंग सीट पर बैठी जेडीयू अब पिछली सीट पर चली गई है। जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम बने बिजेन्द्र यादव का इस पर बयान आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में नीतीश मॉडल ही काम करेगा।


डिप्टी सीएम विजेन्द्र यादव ने कहा कि बिहार के विकास की गति जो पिछले 20 वर्षों से रही है वह आगे भी बरकरार रहेगी। विकसित बिहार बनाने का जो हमलोगों का सपना है उसे पूरा करने में लगे रहेंगे। नीतीश कुमार ने सिर्फ मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया है, हम लोगों के गार्जियन अब भी वही हैं। उनके जो आईडियाज हैं उसी के आधार पर हमलोग काम करेंगे।


वहीं विपक्ष के हमले पर डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष खुद देखे कि उसका कौन सा युग आ गया। वह खुद कितने पर सिमट गया है। यहां तक की वो लोग तो राज्यसभा का चुनाव भी नहीं जीत सके। अपनी बातों को तो कोई कहता नहीं है। 


उन्होंने कहा कि जो आईडिया है, जो कंसेप्ट है और जो उद्देश्य है वह एक रहेगा तो कार्यशैली कहां से बदलेगी। वहीं निशांत कुमार के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में निशांत से ही जाकर पूछिए। मंत्रिमंडल के विस्तार पर डिप्टी सीएम ने कहा कि आगे कैबिनेट का विस्तार होगा, यह तो होता ही रहता है।


वहीं तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि सम्राट चौधरी लालू प्रसाद की पाठशाला से ही निकलकर गए हैं, इसपर विजेन्द्र यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव बताएं कि उनके पिता जी किस पाठसाला से पढकर निकले हैं। जनता दल के समय ही लालू-राबड़ी मुख्यमंत्री बने थे। अपने तो कुछ ज्ञान नहीं है और बोलते रहते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता