ब्रेकिंग
मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’, मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसे पर बोले प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा

Bihar Politics: गया में आयोजित जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: गयाजी समाहरणालय सभा कक्ष में गुरुवार को बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, डीएम, एसएसपी, जिले के विधायक, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रभारी मंत्री बनने के बाद समाहरणालय में आयोजित अपनी पहली समीक्षा बैठक में विजय कुमार सिन्हा ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और पूर्व में हुई बैठकों में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग गंभीरता से कार्य करें। साथ ही जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्यों से योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की योजनाएं प्रभावी ढंग से जमीन पर उतरें। इसके लिए समिति के सदस्य भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।


मुजफ्फरपुर में हुए हादसे पर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। राज्य सरकार पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ मामले की निगरानी कर रही है। दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी तथा प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और उनके नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के विकास और विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का समर्पण और कार्यशैली देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ रहा है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता