ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शो

Bankipur Assembly By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने मतदाताओं से महागठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील की है।

Bankipur Assembly By Election
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bankipur Assembly By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंच गया है। 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में भव्य रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की।



तेजस्वी यादव का रोड शो मीठापुर स्थित चुनाव कार्यालय से शुरू हुआ। इसके बाद उनका काफिला चांदपुर बेला, सिपारा, पोस्टल पार्क, चिरैयाटांड़, गोरियाटोली, पीरमुहानी और लोहानीपुर समेत कई इलाकों से होकर गुजरा। रास्ते में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। तेजस्वी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और रेखा गुप्ता के लिए समर्थन मांगा।



रोड शो आगे बढ़ते हुए साहित्य सम्मेलन, दरियापुर, खेतान मार्केट और बिरला मंदिर के आसपास के क्षेत्रों से भी गुजरा। इस दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने चुनाव प्रचार को धार देने के लिए व्यापक जनसंपर्क किया। शाम को सब्जीबाग चौराहे पर पहुंचकर रोड शो का समापन हुआ।



आरजेडी का चुनाव प्रचार यहीं नहीं रुकेगा। मंगलवार 28 जुलाई को भी तेजस्वी यादव रेखा गुप्ता के समर्थन में दूसरा रोड शो करेंगे। इसकी शुरुआत पुराने हड़ताली मोड़ से होगी। इसके बाद उनका काफिला बोरिंग रोड, राजापुर पुल, पुलिस लाइन चौराहा, लोदीपुर, चीना कोठी, इनकम टैक्स गोलंबर और किदवईपुरी सहित कई प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगा। दूसरे दिन का रोड शो चकरम देवी मंदिर के पास समाप्त होगा।



बांकीपुर उपचुनाव में मतदान से पहले अब प्रचार के लिए बेहद कम समय बचा है। ऐसे में तेजस्वी यादव के लगातार दो दिनों के रोड शो को आरजेडी के चुनाव अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में पार्टी पूरी ताकत के साथ मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता