ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलान

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने 25 अगस्त को छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का पूरा समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने बिहार सरकार की आर्थिक स्थिति, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि घटाने, महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 25 अगस्त को छात्रों की ओर से प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का पूरा समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर पार्टी उनके साथ खड़ी है। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह खुद 25 अगस्त को छात्रों के साथ सड़क पर उतरेंगे, तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी समय रहते दे दी जाएगी।



छात्रों से संवाद करे सरकार

तेजस्वी यादव ने कहा कि गर्दनीबाग में छात्र परेशान हैं, लेकिन सरकार अब तक उनकी सुध लेने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों से बातचीत करनी चाहिए। संवाद के बिना किसी समस्या का समाधान संभव नहीं है। सरकार को छात्रों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करना चाहिए।



बिहार सरकार की आर्थिक स्थिति पर सवाल

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार की आर्थिक स्थिति को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी आशंका है कि आने वाले दिनों में सरकार कर्मचारियों को वेतन और पेंशनधारियों को पेंशन देने में भी असमर्थ हो सकती है। उनके मुताबिक, बिहार सरकार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और राज्य में भ्रष्टाचार व्याप्त है।



उन्होंने कहा कि सरकार की आय कम है, जबकि खर्च लगातार बढ़ रहा है। सरकार उधार के सहारे चल रही है। ऐसे में बिहार सरकार के लिए अपना खर्च और कर्मचारियों की सैलरी पूरी कर पाना भी बड़ी चुनौती होगी।



स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पर सरकार को घेरा

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि 4 लाख रुपये से घटाकर 2 लाख रुपये किए जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इस योजना को उनकी सरकार ने सात निश्चय के तहत लागू किया था। उन्होंने दावा किया कि राशि कम किया जाना इस बात का संकेत है कि बिहार सरकार का खजाना खाली हो चुका है।



उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री भले ही कुछ भी कहें, लेकिन जमीनी हकीकत यही है। उन्होंने बिहार की आर्थिक स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्य के लोगों पर लगातार कर्ज बढ़ रहा है। तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार में प्रति व्यक्ति करीब 27 हजार रुपये का कर्ज है। उन्होंने कहा कि राज्य में आय कम और खर्च अधिक है, जिसके कारण सरकार कर्ज लेकर काम चला रही है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता