ब्रेकिंग
पहले से ही परेशान जनता पर अतिरिक्त कर का बोझ क्यों? विपक्ष ने उठाया ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली का मुद्दा, सदन में हंगामापहले की मारपीट, फिर चटवाई थूक... मुजफ्फरपुर में कारोबार को लेकर बुजुर्ग से मैनेजर की बर्बरता, वीडियो वायरलआखिर बिहार में गरीबों के बच्चे क्यों नहीं पढ़ पा रहे हैं? सदन में विपक्ष के सवाल पर मुख्यमंत्री को देना पड़ा जवाब, जानिए.. क्या बोले सीएम सम्राट?‘शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया जाए’, निर्दलीय MLC ने लगाए गंभीर आरोप; पूछा- बिना वैकेंसी कैसे की शिक्षकों की बहाली?बिहार विधानमंडल मानसून सत्र: लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत, RJD ने बताया लोकतंत्र की हत्या; ओवैसी की पार्टी बोली- तानाशाही बर्दाश्त नहींपहले से ही परेशान जनता पर अतिरिक्त कर का बोझ क्यों? विपक्ष ने उठाया ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली का मुद्दा, सदन में हंगामापहले की मारपीट, फिर चटवाई थूक... मुजफ्फरपुर में कारोबार को लेकर बुजुर्ग से मैनेजर की बर्बरता, वीडियो वायरलआखिर बिहार में गरीबों के बच्चे क्यों नहीं पढ़ पा रहे हैं? सदन में विपक्ष के सवाल पर मुख्यमंत्री को देना पड़ा जवाब, जानिए.. क्या बोले सीएम सम्राट?‘शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया जाए’, निर्दलीय MLC ने लगाए गंभीर आरोप; पूछा- बिना वैकेंसी कैसे की शिक्षकों की बहाली?बिहार विधानमंडल मानसून सत्र: लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत, RJD ने बताया लोकतंत्र की हत्या; ओवैसी की पार्टी बोली- तानाशाही बर्दाश्त नहीं

‘𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 सीएम को गद्दी से उतार 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं’, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को दी बधाई

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर तंज कसते हुए उन्हें बधाई दी और बिहार की मौजूदा स्थिति को लेकर कई सवाल भी उठाए।

Bihar Politics
तेजस्वी यादव का तीखा तंज
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: 21 साल तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के बाद अब सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। लोकभवन में राज्यपाल ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बधाई संदेश आया है।


तेजस्वी यादव ने तंज करते हुए सम्राट चौधरी को बधाई दी और एक्स पर लिखा, “श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा आज 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। 


आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 𝟐𝟏 वर्षों के 𝐍𝐃𝐀 शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।


आशा है कि नए 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे। प्रादुर्भाव से समाजवादी श्री सम्राट चौधरी जी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता