ब्रेकिंग
हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर हमला, बाढ़ से लेकर GDP तक साधा निशाना; JDU पर क्या बोले?

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बाढ़ के स्थायी समाधान, बिजली बिल, JDU और सरकार की नीतियों को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हालात चिंताजनक हैं और लोगों को बचाने के लिए सरकार को अभी से हर संभव तैयारी करनी चाहिए।



तेजस्वी यादव ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरकार को लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम पहले से कर लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात काफी खराब नजर आ रहे हैं और सरकार को तत्काल प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।



उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की दिशा में सरकार गंभीर नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार के पास कोई स्पष्ट विजन नहीं है और हर साल लोगों को बाढ़ के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।



तेजस्वी यादव ने कहा कि वह अगले दिन अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर जाएंगे और वहां बाढ़ की स्थिति का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर अधिकारियों और मंत्रियों से बात करेंगे तथा यह जानने की कोशिश करेंगे कि क्षेत्र में वास्तविक स्थिति क्या है। उन्होंने कहा कि राघोपुर का दौरा करने के बाद वह पूरे मामले को लेकर सरकार से बातचीत करेंगे और लोगों की समस्याओं को सरकार के सामने रखेंगे।



तेजस्वी यादव ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि JDU लगातार कमजोर हो रही है और आने वाले दिनों में यह पार्टी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को इन लोगों ने मिलकर मुख्यमंत्री पद से जल्द हटा दिया। तेजस्वी यादव ने JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि संजय झा पहले बीजेपी में रह चुके हैं और आने वाले समय में JDU के कई लोग बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।



तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए इसे गरीब विरोधी, जनता विरोधी और जुमले की सरकार बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीन पर लोगों को राहत नहीं मिल रही है।



125 यूनिट मुफ्त बिजली के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली की घोषणा के बावजूद लोगों के पास बिजली के बिल पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जुमलेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक तरफ मुफ्त बिजली की बात की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ बिजली की दरें भी बढ़ाई गई हैं। तेजस्वी ने इसे गरीबों के साथ धोखा बताते हुए सरकार को गरीब विरोधी करार दिया।



GDP और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत कई देशों की तुलना में प्रति व्यक्ति आय के मामले में पीछे चला गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से हजारों करोड़ रुपये लेती है और फिर आर्थिक विकास के बड़े दावे करती है। उन्होंने कहा कि सरकार को देश की आम जनता की वास्तविक स्थिति पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रील और रियलिटी में बहुत फर्क होता है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता