ब्रेकिंग
जमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यूजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू

तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर जोरदार हमला, डिग्री के सवाल पर जमकर सुनाया

Bihar Politics: राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, महंगाई और पलायन को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर जवाब मांगा और विपक्षी नेताओं के बयानों पर भी पलटवार

Bihar Politics
तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में अपराध, बेरोजगारी, महंगाई और पलायन समेत अन्य मुद्दों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला। राबड़ी आवास में लालू प्रसाद के जन्मदिन पर आयोजित भोज के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य की मौजूदा सरकार पर प्रहार किया।


तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में बेरोजगारी, महंगाई और पलायन चरम पर है। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है और अपराधी बेलगाम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है, जबकि अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होता जा रहा है।


तेजस्वी ने कहा कि सरकार के खजाने में कुछ नहीं है और बड़े अधिकारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने रिशु श्री मामले समेत कई घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार जवाब देने से बच रही है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए बंगला, सुरक्षा और नाम बदलने जैसे मुद्दे उछाले जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि नौजवान जब अपने अधिकार और रोजगार की मांग को लेकर सड़कों पर उतरते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। महिलाओं को ₹2 लाख देने के वादे का भी जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि उस वादे का क्या हुआ।


सम्राट चौधरी को बहस की चुनौती देते हुए तेजस्वी ने कहा कि अगर वे राजनीति कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री के तौर पर कुछ ठोस काम और बदलाव भी दिखाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ हवा-हवाई बातें करती है और जनता सब देख रही है।


लालू यादव के जन्मदिन का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि गरीबों के मसीहा और सामाजिक न्याय के प्रतीक लालू प्रसाद यादव का संघर्षपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा परिवार और पार्टी का मार्गदर्शन करते रहें, यही कामना है।


वहीं विजेंद्र यादव के 'तेजस्वी यादव नौंवी फेल हैं' वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पलटवार। उन्होंने कहा कि पहले सम्राट चौधरी की डिग्री बताई जाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता कभी नहीं छिपाई, लेकिन देश के प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर वर्षों से सवाल उठते रहे हैं।


तेजस्वी यादव ने निशांत कुमार को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्हें शिक्षा मंत्री पर पूरा भरोसा है कि वे निशांत को भी इंजीनियर बना देंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह एक मंत्री प्रोफेसर बन गए, उसी तरह उम्मीद है कि निशांत भी इंजीनियर बन जाएंगे।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता