ब्रेकिंग
अचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदान

Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव ने RJD विधायक भाई वीरेंद्र को बताया गुंडा-मवाली, बोले- इन लोगों ने ही बिहार को बर्बाद कर दिया

Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव ने अपनी ही पार्टी के विधायक भाई वीरेंद्र को गुंडा और मवाली बताते हुए बिहार को बर्बाद करने का आरोप लगाया। मनेर में दारोगा से दुर्व्यवहार के मामले में भाई वीरेंद्र पर एफआईआर दर्ज की गई है।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मनेर से आरजेडी विधायक और राजद प्रत्याशी भाई वीरेंद्र पर बड़ा हमला बोला है। तेज प्रताप ने उन्हें गुंडा, मवाली और बिहार को बर्बाद करने वाला बताया। उन्होंने सरकार से मांग की कि भाई वीरेंद्र के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।


दरअसल, मनेर में गुरुवार को मतदान के दौरान एक बूथ पर विवाद हुआ था। इसी विवाद में भाई वीरेंद्र पर एक दारोगा से गाली-गलौज करने और जला देने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब तेज प्रताप यादव से इस मामले पर सवाल पूछा गया, तो वे भड़क उठे। 


उन्होंने कहा कि इस पर कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह राजद नेता ही क्यों न हों। इन्हीं लोगों ने बिहार को बर्बाद किया है। ये गुंडे-मवाली हैं और दलितों की पिटाई करते हैं। सरकार को संज्ञान लेकर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इससे पहले भी तेज प्रताप यादव और भाई वीरेंद्र के बीच विवाद हो चुका है। 


कुछ महीने पहले पंचायत सचिव से गाली-गलौज करने के मामले में भी तेज प्रताप ने भाई वीरेंद्र की आलोचना की थी। उस समय विधायक पर चंपारण निवासी पंचायत सेवक के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा था, जिसकी ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। उस मामले में भी उनके खिलाफ एससी-एसटी थाने में केस दर्ज किया गया था। अब ताजा विवाद में भी भाई वीरेंद्र के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता