ब्रेकिंग
सुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक

बेऊर जेल में बंद तेज प्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के बाद मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया; कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल

Tej Pratap Yadav: बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा के मामले में तेजप्रताप यादव को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया है। हत्या के प्रयास समेत 12 से अधिक धाराओं में केस दर्ज है।

Tej Pratap Yadav
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान हुए उपद्रव मामले में गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया है। उनकी जमानत याचिका अदालत में दायर की गई है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें जेल में ही मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।



पटना के गांधी मैदान थाना में तेजप्रताप यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास, अश्लील प्रदर्शन, दंगा भड़काने सहित 12 से अधिक गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन और हिंसा के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। शनिवार देर रात करीब 12:15 बजे पुलिस उन्हें नौबतपुर थाना से छज्जूबाग स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट लेकर पहुंची, जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजने का आदेश दिया।



अपने बड़े भाई की गिरफ्तारी के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनके समर्थन में उतर आए। विदेश दौरे से 24 दिन बाद लौटे तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में आंदोलन में शामिल छात्रों और नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों की मांग मानते हुए आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने का फैसला किया गया, जबकि बिहार में प्रदर्शनकारियों को जेल भेजा जा रहा है। 



तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सीवान में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने AK-47 से फायरिंग की और पटना सहित कई जिलों में छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि हजारों छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की कोशिश की जा रही है।



तेजप्रताप यादव के वकील जगन्नाथ सिंह ने दावा किया कि उनके मुवक्किल को 25 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे पटना के सिटी सेंटर मॉल से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि मॉल के सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट होता है। वकील ने अदालत से तेजप्रताप यादव को रिहा करने की मांग की है।



शनिवार सुबह तेजप्रताप यादव गांधी मैदान के गेट नंबर-10 के पास स्थित प्रतिमा पर चढ़कर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। इसके बाद वह दिनभर कोतवाली और गांधी मैदान थाना क्षेत्र में छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।



प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प एवं पथराव हुआ, जिसमें गांधी मैदान थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, टीओपी प्रभारी प्रमोद कुमार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसी घटना के आधार पर पुलिस ने तेजप्रताप यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता