ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

शिवचंद्र राम का छलका दर्द: आरजेडी के तमाम पदों से दिया इस्तीफा, कैमरे के सामने फूट-फूट कर रोये

राजद के वरिष्ठ नेता और SC/ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने MLC चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी पीड़ा जाहिर की।

बिहार न्यूज
हमारे साथ नाइंसाफी और वादाखिलाफी हुई: शिवचंद्र
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (RJD)के SC/ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने अपने पद सहित पार्टी के तमाम पदों से आज इस्तीफा दे दिया। बिहार विधान परिषद चुनाव (MLC) में टिकट नहीं मिलने और उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाराज़ होकर शिवचंद्र राम ने यह बड़ा कदम उठाया है।


राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम पार्टी ने पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है। वे पार्टी द्वारा MLC उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाराज चल रहे थे और इसी नाराजगी की वजह से उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया। आरजेडी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए शिवचंद्र राम ने बताया कि पार्टी में किसका चल रहा है, किसका नहीं चल रहा है, सब समय पर पता चल जाएगा। मेरा नाम एमएलसी उम्मीदवार के लिए चल रहा था, यह हम भी देख रहे थे। लेकिन अचानक क्या हुआ कि मेरा नाम काट दिया गया। इसी बात से आहत होकर शिवचंद्र राम ने पार्टी के तमाम पदों से एक साथ इस्तीफा दे दिया।


उन्होंने आनन-फानन में पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया और इस बात का ऐलान कर दिया कि वो आज लालू की पार्टी आरजेडी के उन सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। जिस पर वो बने हुए थे। एसटी एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। मीडिया से बातचीत करने के दौरान शिवचंद्र राम कैमरे के सामने फूट फूट कर रोने लगे और अपनी पीड़ा बयां करने लगे। आरजेडी में तमाम पद छोड़ने का कारण शिवचंद्र राम ने मीडिया को बताया। कहा कि हमारे साथ वादाखिलाफी किया गया है। एमएलसी का टिकट दिए जाने के लिए आश्वासन मिला था लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। शिवचंद्र राम ने आगे कहा कि हम दिन-रात पार्टी के लिए मेहनत किये लेकिन क्या फल मिला देख ही रहे हैं। हमारे साथ नाइंसाफी हुई है। आरजेडी ने जो भी फरमान जारी किया उसका मैंने पालन किया। लेकिन जब टिकट देने की बारी आई तो दूसरे को टिकट दे दिया गया। 


बिहार MLC चुनाव में अब राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस खत्म हो चुका है। राजद ने एक बार फिर राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुनील कुमार सिंह दूसरी बार विधान पार्षद बनेंगे। राजद नेता सुनील सिंह विधानसभा पहुंचकर  अपना नामांकन किया। बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद शिवचंद्र राम ने आनन-फानन में पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला लिया और मीडिया से बातचीत करते हुए रो पड़े। रोते हुए उन्होंने अपनी बातें रखी।